Trump Tariff: अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, 25% से कम कर 18% किया लागू; पीएम मोदी ने ट्रंप का किया शुक्रिया

Trump Tariff: अमेरिका ने भारत पर व्यापारिक टैरिफ घटाकर 25 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर दिया है. यह फैसला ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत के बाद हुआ, जिससे व्यापार, ऊर्जा सहयोग और द्विपक्षीय रिश्तों में नई गति आने की उम्मीद है.

Trump Tariff: अमेरिका ने भारत पर व्यापारिक टैरिफ घटाकर 25 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर दिया है. यह फैसला ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत के बाद हुआ, जिससे व्यापार, ऊर्जा सहयोग और द्विपक्षीय रिश्तों में नई गति आने की उम्मीद है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
PM Modi Trump Press  Conference

Photograph: (X@DonaldTrump)

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) को 25% से घटाकर 18% करने का ऐलान किया है. यह निर्णय राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में फोन बातचीत के बाद लिया गया है. दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा खरीद और रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

Advertisment

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी ये जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए बताया कि इस बातचीत में व्यापारिक टैरिफ को कम करने पर सहमति बनी है. उन्होंने लिखा कि 18% से कम करके इसे धीरे-धीरे शून्य करने का लक्ष्य है. यह नई टैरिफ दर तुरंत लागू कर दी गई है, और भविष्य में और भी कम होने की संभावना है.

रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने रूस से तेल खरीद को बंद करने और अमेरिका से अधिक ऊर्जा खरीदने पर सहमति जताई है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत संभावित रूप से वेनेजुएला से तेल खरीद सकता है. उनका दावा है कि यह कदम यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में मदद करेगा.

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके “सबसे अच्छे दोस्तों में से एक” हैं और एक शक्तिशाली तथा सम्मानित नेता हैं. बातचीत में व्यापार, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, कृषि उत्पाद और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को भी शामिल किया गया.

500 अरब डॉलर से अधिक का व्यापार का दावा

ट्रंप ने यह भी बताया कि भारत ने ‘Buy American’ नीति के तहत अमेरिका से 500 अरब डॉलर से अधिक का व्यापार करने का भरोसा दिया है. इस राशि में ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, कृषि, कोयला और अन्य कई क्षेत्रों की खरीद शामिल होगी.

ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच यह ट्रेड डील दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करेगी. उन्होंने बातचीत को “एक नए और मजबूत भारत-अमेरिका साझेदारी का आरंभ” बताया और कहा कि दोनों नेता काम करके दिखाते हैं. इस नए समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

टैरिफ घटाने पर पीएम मोदी ने ट्रंप को कहा धन्यवाद

अमेरिका द्वारा टैरिफ घटाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की.

उन्होंने लिखा,'आज अपने प्यारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा. खुशी है कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18% कम हो जाएगा. इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद.

यह भी पढ़ें- India-US Relations: ट्रंप और मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत, अमेरिकी राजदूत ने दी जानकारी

PM modi national news Donald Trump India US relations
Advertisment