/newsnation/media/media_files/2025/09/16/pm-modi-trump-2025-09-16-23-32-02.jpg)
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप Photograph: (X)
India-US Relations:भारत और अमेरिका के रिश्तों में एक अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने जानकारी दी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की है और आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहने को कहा.
President Trump just spoke with Prime Minister Modi. STAY TUNED… pic.twitter.com/IFcxrJj04m
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) February 2, 2026
ट्रंप ने इंडिया गेट की तस्वीर भी की शेयर
इस बातचीत से पहले ट्रंप ने भारत से जुड़ी तीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. एक तस्वीर में वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ नजर आ रहे हैं, जिस पर “द मूवर, द शेकर” लिखा था. दूसरी तस्वीर नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट की थी. तीसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि चीन और भारत वेनेजुएला से तेल खरीदने के लिए तैयार हैं.
US President Donald Trump spoke with Prime Minister Narendra Modi.
— ANI (@ANI) February 2, 2026
Trump posts on Truth Social-
1. He (PM Modi) agreed to stop buying Russian Oil, and to buy much more from the United States and, potentially, Venezuela.
2. We agreed to a Trade Deal between the United States… pic.twitter.com/L4Ct9988JB
भारत-अमेरिका रिश्तों में हलचल
बताया जा रहा है कि नए साल में ट्रंप और मोदी के बीच यह पहली बातचीत है. हालांकि बातचीत के मुद्दों का आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है. यह वार्ता ऐसे समय हुई है जब भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर वाशिंगटन की यात्रा पर हैं. इसी दौरान ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंडिया गेट की तस्वीर साझा करते हुए उसकी तारीफ की. उन्होंने इसे भारत का खूबसूरत विजय द्वार बताया और कहा कि अमेरिका भी अपनी राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक भव्य स्मारक बनाएगा.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/02/donald-trump-news-2026-02-02-22-59-19.jpg)
मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि वह वॉशिंगटन में एक विशाल ‘आर्क’ बनवाने की योजना बना रहे हैं, जो दुनिया के सभी स्मारकों से बड़ा और भव्य होगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया का शक्तिशाली देश है और उसका स्मारक भी उसी स्तर का होना चाहिए. इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा को जन्म दिया है.
यह भी पढ़ें- Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ग्रीनलैंड के पीएम को दी चेतावनी, कहा- उनके लिए बढ़ने वाली है परेशानी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us