Epstein Files: जेफरी एपस्टीन के गुप्त स्टोरेज लॉकरों का हुआ खुलासा, हार्ड ड्राइव और तस्वीरें छिपाने के लिए किराए पर ली गईं थी कई यूनिट्स

Epstein Files: एक नई जांच में खुलासा हुआ है कि जेफरी एपस्टीन ने देशभर में कई गुप्त स्टोरेज लॉकर किराए पर लेकर हार्ड ड्राइव, कंप्यूटर और तस्वीरें छिपा रखी थीं, जिनमें अहम सबूत होने की आशंका जताई जा रही है.

Epstein Files: एक नई जांच में खुलासा हुआ है कि जेफरी एपस्टीन ने देशभर में कई गुप्त स्टोरेज लॉकर किराए पर लेकर हार्ड ड्राइव, कंप्यूटर और तस्वीरें छिपा रखी थीं, जिनमें अहम सबूत होने की आशंका जताई जा रही है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Resignation of senior officers in 10 Countries due to Epstein Files

Epstein Files: एक नई जांच रिपोर्ट में कुख्यात फाइनेंसर और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को लेकर चौंकाने वाले दावे किए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एपस्टीन ने अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में कई स्टोरेज लॉकर किराए पर लिए थे, जहां उसने अधिकारियों से बचाने के लिए हार्ड ड्राइव, कंप्यूटर, सीडी और तस्वीरें छिपाकर रखी थीं.

Advertisment

2003 से 2019 तक किराए पर ली गईं थीं 6 यूनिट्स

ब्रिटिश अखबार ‘द टेलीग्राफ’ की जांच के अनुसार, एपस्टीन ने कम से कम छह स्टोरेज यूनिट्स किराए पर ली थीं. इनमें से ज्यादातर फ्लोरिडा में थीं. बताया गया है कि 2003 से 2019 के बीच उसने इन यूनिट्स के लिए हजारों डॉलर का भुगतान किया.

अब तक इन लॉकरों को नहीं किया गया सार्वजनिक

रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि अमेरिकी अधिकारियों ने अब तक इन लॉकरों को सार्वजनिक रूप से उजागर नहीं किया है. इससे यह आशंका जताई जा रही है कि इन लॉकरों में ऐसे सबूत हो सकते हैं, जो एपस्टीन के अपराधों की लंबी श्रृंखला से जुड़े हैं और अब तक सामने नहीं आए हैं.

यह भी पढ़ें- Epstein Files: 11 घंटे में ही रिहा हुए किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू, एप्सटीन फाइल मामले में हुए थे गिरफ्तार

जांच के दौरान सामने आए दस्तावेजों और क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट्स से पता चला है कि एपस्टीन ने अपने सामान को गुप्त स्थानों पर रखने के लिए कई व्यवस्थाएं की थीं. इन रिकॉर्ड्स में कंप्यूटर, सीडी, तस्वीरें और अन्य फाइलों को अलग-अलग जगहों पर सुरक्षित रखने का जिक्र है.

निजी जासूसों को लाखों डॉलर का भुगतान

पाम बीच के पूर्व पुलिस प्रमुख ने को बताया कि 2005 में तलाशी के दौरान एपस्टीन का ठिकाना ‘पूरी तरह साफ’ पाया गया था. इससे संदेह बढ़ा कि छापे की जानकारी पहले ही लीक हो गई थी. आरोप है कि एपस्टीन ने निजी जासूसों की मदद से दस्तावेज और डिजिटल सामग्री को स्टोरेज लॉकरों में शिफ्ट कराया. खुलासे में सामने आए क्रेडिट कार्ड रिकॉर्ड बताते हैं कि जनवरी से मई 2010 के बीच ही उसने एक निजी जासूसी एजेंसी को 38,500 डॉलर का भुगतान किया था. यह पूरा मामला अब कई नए सवाल खड़े कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स मामले में पूर्व ब्रिटिश राजदूत पीटर मेंडेलसन गिरफ्तार, संवेदनशील सरकारी जानकारी साझा करने का आरोप

Epstein Files World News
Advertisment