/newsnation/media/media_files/2026/02/24/epstein-files-2026-02-24-05-49-32.jpg)
Photograph: (AP)
Epstein Files: ब्रिटेन के पूर्व वरिष्ठ नेता और अमेरिका में पूर्व राजदूत पीटर मेंडेलसन को ब्रिटिश पुलिस ने सोमवार (23 फरवरी) को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी अमेरिकी वित्तीय अपराधी जेफरी एपस्टीन से कथित संबंधों और सरकारी पद पर गलत व्यवहार के शक में की गई है. लंदन की Metropolitan Police Service ने बताया कि नॉर्थ लंदन के एक पते से 72 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया.
BREAKING: Former UK ambassador Peter Mandelson has been arrested in a misconduct probe over his ties with Jeffrey Epstein, police said. https://t.co/9emgIxFEGE
— The Associated Press (@AP) February 23, 2026
संवेदनशील सरकारी जानकारी साझा करने के आरोप
पुलिस ने आधिकारिक बयान में नाम उजागर नहीं किया, लेकिन संदिग्ध की पहचान 72 साल के पूर्व डिप्लोमैट के रूप में हुई, जिसके बाद मेंडेलसन का नाम सामने आया. जांच इस बात को लेकर हो रही है कि क्या उन्होंने करीब 15 साल पहले एपस्टीन को संवेदनशील और संभावित रूप से बाजार को प्रभावित करने वाली सरकारी जानकारी दी थी.
Police say former UK ambassador Peter Mandelson arrested in misconduct probe over his ties with Jeffrey Epstein, reports AP
— Press Trust of India (@PTI_News) February 23, 2026
बताया जा रहा है कि 2008 में एपस्टीन को नाबालिगों से जुड़े यौन अपराधों में दोषी ठहराए जाने के बाद भी मेंडेलसन ने उनसे संपर्क बनाए रखा था. सितंबर 2025 में कुछ ईमेल सार्वजनिक होने के बाद उन्हें अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत पद से हटा दिया गया था. हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों में दोनों के संबंधों पर और खुलासे हुए, जिसके बाद ब्रिटेन में आपराधिक जांच शुरू की गई.
पीएम स्टार्मर पर भी बढ़ा राजनीतिक दबाव
इस मामले में ब्रिटेन के पूर्व शाही सदस्य प्रिंस एंड्रयू से भी पूछताछ हो चुकी है. वहीं, मेंडेलसन की नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस ने लंदन और पश्चिमी इंग्लैंड में मेंडेलसन के दो घरों की तलाशी ली है और जांच अभी जारी है.
यह भी पढ़ें- Epstein Files: 11 घंटे में ही रिहा हुए किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू, एप्सटीन फाइल मामले में हुए थे गिरफ्तार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us