/newsnation/media/media_files/2026/02/24/iran-helicopter-crash-2026-02-24-14-19-29.jpg)
ईरान में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश Photograph: (X)
Iran Army Helicopter Crash: अमेरिका और ईरान के बीच भारी तनाव बना हुआ है. इस बीच ईरान से बड़ी खबर आई है. जहां सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि ये हादसा ईरान के इस्फहान प्रांच में हुआ है. बताया जा रहा है कि सेना का एक हेलीकॉप्टर फलों के थोक बाजार के पास क्रैश हुआ है.
इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि क्रैश के बाद हेलीकॉप्टर का मलबा पूरे इलाके में फैल गया. बता दें कि इस प्रांत में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है उसी में ईरान का न्यूक्लियर प्लांट स्थित है. वहीं ईरानी राज्य टेलीविजन के मुताबिक, यह हादसा ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 330 किलोमीटर दक्षिण में इस्फहान प्रांत के दोर्चेह शहर में हुआ है.
Iranian Army training helicopter crashed in Dorcheh, Khomeini Shahr (Isfahan Province), inside a wholesale fruit and vegetable market compound.
— Afshin Ismaeli (@Afshin_Ismaeli) February 24, 2026
Both the pilot and co-pilot were killed.
No confirmed reports of additional casualties on the ground.#iran#iranprotestspic.twitter.com/mVPU7OL6Bx
प्रशिक्षण उड़ान पर था हेलीकॉप्टर
बताया जा रहा कि सेना का हेलीकॉप्टर उस वक्त क्रैश हुआ जब वह मंगलवार सुबह प्रशिक्षण उड़ान भर रहा था. इस्फहान में ही ईरानी वायुसेना का एयरबेस भी स्थित है. जहां ईरान का प्रमुख परमाणु स्थल भी मौजूद है. बता दें कि पिछले साल जून में अमेरिका ईरान के इसी परमाणु स्थल पर हमला किया था. इसके साथ ही अमेरिका ने फोर्दो और नतान्ज न्यूक्लियर साइट को भी निशाना बनाया था. ईरान के राज्य टीवी के बताया कि सेना का हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया.
हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत
इस हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई है. हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद घटनास्थर पर मलबा और धुआं उठता हुआ देखा गया. जिसकी कुछ फुटेज भी सामने आई हैं. ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने बताया है कि इस हादसे में फल बाजार में जमीन पर मौजूद दो लोगों की भी जान गई है. बता दें कि एक सप्ताह के भीतर ईरान में ये दूसरा हवाई हादसा है.
ये भी पढ़ें: अमेरिकी नौसेना का हेलीकॉप्टर और फाइटर जेट समुद्र में क्रैश, दक्षिणी चीन सागर में हुआ हादसा
कुछ दिनों पहले ईरान के पश्चिमी शहर हमदान के पास एक F-4 फाइटर जेट भी क्रैश हो गया था. जिसमें पायलट की मौत हुई थी. यही नहीं ईरान में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं. जिसकी वजह ईरान के पास मौजूद पुराने विमान और हेलीकॉप्टर हैं. यही नहीं पश्चिमी प्रतिबंधों के चलते ईरान में विमानों के लिए पार्ट्स की आपूर्ति नहीं हो पाती.
ये भी पढ़ें: Helicopter Crash in Sea: झारखंड के बाद अब पवन हंस हेलीकॉप्टर की समुद्र में क्रैश लैंडिंग, 7 लोग थे सवार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us