/newsnation/media/media_files/2026/02/24/helicopter-crash-in-sea-2026-02-24-12-29-19.jpg)
पवन हंस हेलीकॉप्टर समुद्र में क्रैश Photograph: (X)
Helicopter Crash in Sea: झारखंड के बाद मंगलवार सुबह एक और हवाई हादसा हो गया. दरअसल, मंगलवार सुबह पवन हंस का एक हेलीकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया. ये हादसा आज सुबह उस वक्त हुआ जब मध्य अंडमान द्वीप समूह के उत्तरी भाग में स्थित पोर्ट ब्लेयर शहर से पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर ने मायाबंदर शहर के लिए उड़ान भरी. लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में सात लोग सवार थे. सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
कब और कहां हुआ हादसा?
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आज सुबह लगभग 9:30 बजे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर के पास पवन हंस हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान एक दुर्घटना हुई. हेलीकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरी थी. जिसमें दो चालक दल के सदस्य और पांच यात्री सवार थे. गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. सभी लोग सुरक्षित बच गए. पवन हंस के प्रवक्ता के अनुसार, हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है.
Around 9:30 a.m. today, a Pawan Hans helicopter experienced a short landing incident near Mayabunder in the Andaman and Nicobar Islands. The helicopter had taken off from Port Blair with two crew members and five passengers on board. All have been rescued and are safe. No…
— ANI (@ANI) February 24, 2026
रनवे से पहले समुद्र में गिरा हेलीकॉप्टर
पवन हंस के प्रवक्ता ने आगे बताया, "हेलीकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से दो चालक दल के सदस्यों और पांच यात्रियों के साथ उड़ान भरी थी. सभी को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं. किसी को कोई चोट नहीं आई है." मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि मायाबंदर में उतरने के दौरान हेलीकॉप्टर सुबह करीब 9:30 बजे रनवे से 300 मीटर पहले समुद्र में गिर गया.
सोमवार को झारखंड में क्रैश हुई थी एयर एंबुलेंस
बता दें कि इससे पहले झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया इलाके में सोमवार शाम एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई थी. उस हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की जान चली गई. इस एयर एंबुलेंस ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के करीब 23 मिनट बाद विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया. इस हादसे की वजह अचानक खराब हुआ मौसम बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Air Ambulance Crash: शाम 7:11 बजे भरी उड़ान, 23 मिनट बाद टूटा संपर्क; जानें रांची एयर एंबुलेंस क्रैश में कब क्या हुआ?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us