Air Ambulance Crash: शाम 7:11 बजे भरी उड़ान, 23 मिनट बाद टूटा संपर्क; जानें रांची एयर एंबुलेंस क्रैश में कब क्या हुआ?

Ranchi Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया इलाके में सोमवार शाम दिल्ली आ रही एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई. हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई. इस विमान ने रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी.

Ranchi Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया इलाके में सोमवार शाम दिल्ली आ रही एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई. हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई. इस विमान ने रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी.

author-image
Suhel Khan
New Update
Ranchi Air Ambulance Crash

झारखंड में एयर एंबुलेंस क्रैश Photograph: (ANI)

Ranchi Air Ambulance Crash: सोमवार रात झारखंड के चतरा जिले में रांची से नई दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई. हादसे में एयर एंबुलेंस में सवार मरीज समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई. विमान को रात 10 बजे तक दिल्ली पहुंचना था, लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और किसी की जिंदगी बचाने के लिए उड़े विमान ने ही सात लोगों की जान ले ली.

Advertisment

शाम 7.11 बजे विमान ने भरी थी उड़ान

इस विमान ने शाम 7.11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. विमानन नियामक डीजीसीए के एक बयान के अनुसार, दिल्ली स्थित रेडबर्ड एयरवेज द्वारा संचालित बीचक्राफ्ट सी90 विमान ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सोमवार शाम 7:11 बजे उड़ान भरी. शाम 7:34 बजे विमान का कोलकाता से संपर्क स्थापित हुआ. विमान (टेल नंबर VT-AJV) का वाराणसी से लगभग 100 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में कोलकाता से संपर्क हुई और उसके बाद विमान का रडार संपर्क टूट गया. इसके बाद तुरंत बाद विमान सिमरिया के पास जंगल में क्रैश हो गया. 

विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत

रांची एयरपोर्ट के सूत्रों का हवाला देते हुए, एक न्यूज एजेंसी को बताया कि मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी थी और अगले स्टेशन से संपर्क स्थापित किया, जिसके बाद विमान ने नियंत्रण खो दिया और संपर्क टूट गया. इस दौरान विमान ने रांची एयरपोर्ट से संपर्क नहीं किया. विमान के क्रैश होने के बाद राहत बचाव टीमों को रवाना किया किया. रात 10:20 बजे दुर्घटना की सूचना मिलते ही विमान में सवार सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. मरने वालों में पायलट, को-पायलट, मरीज और चिकित्सा कर्मचारी शामिल हैं.

हादसे को लेकर पुलिस ने क्या बताया?

एसपी सुमित कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि, "हमें लगभग 10 बजे दुर्घटना की सूचना मिली. जंगल होने की वजह से घटनास्थल तक पहुंचना  आसान नहीं था." उन्होंने कहा कि, दिल्ली की टीम जांच के लिए यहां आएगी और ब्लैक बॉक्स निकालने की कोशिश करेगी. हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हुई है.

एयर इंडिया के बाद तीसरा विमान हादसा

फिलहाल नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जांच शुरू कर दी है और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की एक टीम भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. बता दें कि सोमवार की विमान दुर्घटना भारत के विमानन क्षेत्र को प्रभावित करने वाली नई घटना है. इससे पहले 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में भी एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया था. जिसमें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की जान गई थी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, चतरा में हुआ हादसा; 7 लोग थे सवार

लेयरजेट 45 विमान ने मुंबई से पुणे के बारामती के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया और उसमें भीषण आग लग गई. बता दें कि जून 2025 के बाद से यह तीसरी घातक नागरिक विमानन दुर्घटना है, जब एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया था. इस घातक दुर्घटना में केवल एक व्यक्ति ही जिंदा बचा था.

ये भी पढ़ें: Ranchi Air Ambulance Crash: एयर एंबुलेंस में सवार लोगों की पहचान उजागर, सामने आई पूरी डिटेल; जानिए फ्लाइट में कौन-कौन था शामिल

Jharkhand
Advertisment