/newsnation/media/media_files/2026/02/23/air-ambulance-crashed-in-ranchi-2026-02-23-23-46-01.jpg)
Ranchi Air Ambulance Crash: झारखंड की राजधानी रांची से आज (23 फरवरी) दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक एयर एंबुलेंस बड़ा हादसे का शिकार हो गई. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह विमान चतरा जिले के सिमरिया इलाके में क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि उस समय इलाके में बारिश हो रही थी और मौसम खराब था. शाम 7 बजकर 34 मिनट पर विमान का आखिरी बार एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क हुआ था, जिसके बाद संपर्क पूरी तरह टूट गया. यह एयर एंबुलेंस रेड बर्ड एयरवेज की बताई जा रही है. विमान में कुल सात लोग सवार थे. अब सवार लोगों की जानकारी सामने आ गई है. यहां पढ़िए पूरी डिटेल.
कौन थे सातों सवार?
एयर एंबुलेंस में सवार लोगों की बात करें तो दो पायलट- कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह विमान उड़ा रहे थे. इसके अलावा गंभीर रूप से झुलसे मरीज संजय कुमार को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था. उनके शरीर का करीब 65 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था और वे 16 फरवरी से अस्पताल में भर्ती थे. उनके साथ अटेंडेंट के तौर पर अर्चना देवी और ध्रुव कुमार मौजूद थे. विमान में डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पैरामेडिक सचिव कुमार मिश्रा भी सवार थे.
A charter plane disappeared from radar shortly after takeoff from Ranchi Airport: DGCA sources
— ANI (@ANI) February 23, 2026
हादसे का कारण
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, मेडिकल फ्लाइट ने सामान्य तरीके से उड़ान भरी थी और अगले स्टेशन से संपर्क भी स्थापित हुआ था. लेकिन इसके बाद अचानक संपर्क टूट गया. आशंका जताई जा रही है कि खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ हो सकता है. राज्य प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और सभी जरूरी प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं. इस विमान हादसे की जांच अब एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम करेगी.
यह भी पढ़ें- Jharkhand: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, चतरा में हुआ हादसा; 7 लोग थे सवार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us