/newsnation/media/media_files/2026/02/23/air-ambulance-crashed-2026-02-23-23-06-15.jpg)
Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक निजी चार्टर एयर एम्बुलेंस अचानक लापता हो गया है. विमान में एक गंभीर मरीज, डॉक्टरों की टीम और पायलट समेत कुल पांच लोग सवार थे. रडार से संपर्क टूटने के बाद से ही किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है.
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक यह एयर एम्बुलेंस सोमवार शाम करीब 7 बजे रांची से रवाना हुआ था. इसे रात करीब 8:30 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरना था. लेकिन उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से इसका संपर्क टूट गया. इसके बाद विमान का कोई सिग्नल नहीं मिला.
BREAKING : AIR AMBULANCE CRASHED
— Aayush Sharma (@ReporterAayush) February 23, 2026
An air ambulance flying from Ranchi to Delhi crashed near Chatra in Jharkhand.
A total of 7 people were on board including the patient
Authorities and rescue teams have reached the spot pic.twitter.com/VIAWmesty6
आखिरी लोकेशन क्या थी
बताया जा रहा है कि विमान की आखिरी लोकेशन झारखंड के लातेहार और पलामू जिले के बीच घने जंगल और पहाड़ी इलाके में मिली थी. उस समय वहां मौसम अचानक खराब हो गया था. तेज हवा और बारिश की वजह से दृश्यता भी कम हो गई थी. आशंका है कि खराब मौसम या किसी तकनीकी खराबी के कारण विमान रास्ता भटक गया हो या किसी हादसे का शिकार हो गया हो.
जारी है सर्च ऑपरेशन
यह इलाका घने जंगलों से घिरा है, जिससे खोज अभियान में काफी दिक्कत आ सकती है. जैसे ही विमान के लापता होने की सूचना मिली, रांची और दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. झारखंड सरकार ने लातेहार और पलामू जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा है. पुलिस, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
अंदर सवार लोगों के परिजन परेशान
विमान में सवार लोगों के परिजन बेहद परेशान हैं और हर पल अच्छी खबर का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल राहत और बचाव दल इलाके में तलाश कर रहे हैं. यह सिर्फ रेडियो संपर्क टूटने की घटना है या कोई बड़ा हादसा हुआ है, इसका पता सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही चल सकेगा.
यह भी पढ़ें: बारामती प्लेन क्रैश पर शुरुआती रिपोर्ट 28 फरवरी तक जारी होगी : मुरलीधर मोहोल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us