'ऐसी ताकत के साथ पटलवार करेगा अमेरिका जो कभी देखी नहीं होगी', ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी

Donald Trump Warns Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को धमकी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने हमला करने की गलती की तो उस पर ऐसा हमला किया जाएगा जो कभी देखा नहीं होगा.

Donald Trump Warns Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को धमकी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने हमला करने की गलती की तो उस पर ऐसा हमला किया जाएगा जो कभी देखा नहीं होगा.

author-image
Suhel Khan
New Update
donald trump on Iran attack

ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी Photograph: (X/whitehouse)

Donald Trump Warns Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को चेतावनी है कि अगर उसने बदले की भावना से हमला करने की गलती की तो अमेरिका ऐसा ताकत के साथ पलटवार करेगी जो पहले कभी देखी नहीं होगी. बता दें कि ट्रंप की ये चेतावनी ईरान की उस धमकी के जवाब में आई है. जिसमें ईरान ने इन हमलों का बदला लेने की बात कही थी.

Advertisment

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को नई चेतावनी जारी करते हुए तेहरान से कहा कि किसी भी नियोजित जवाबी कार्रवाई का जवाब अभूतपूर्व सैन्य बल से दिया जाएगा. बता दें कि क्योंकि ईरानी ठिकानों के खिलाफ अमेरिकी-इजरायल हमले के बाद तनाव लगातार बढ़ रहा है. शनिवार को इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की. उसके बाद ईरान ने भी इजरायल समेत कई देशों पर हमला कर दिया. जिसमें ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

ईरान को लेकर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि, ईरान द्वारा "कड़ी" प्रतिक्रिया की योजना बनाने की खबरों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, लेकिन उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, "बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो हम उन पर अभूतपूर्व बल से हमला करेंगे!" 

ईरान की चेतावनी के बाद ट्रंप ने दी धमकी

बता दें कि ट्रंप की यह चेतावनी ईरानी अधिकारियों की उन चेतावनियों के बीच आई है जिनमें उन्होंने पूर्व हमलों का जवाब भीषण बल प्रयोग से देने का इरादा जताया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने बार-बार अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को "अमेरिकी जनता की रक्षा" और ईरान के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों से उत्पन्न होने वाले संभावित खतरों को बेअसर करने के लिए आवश्यक बताया है.

ये भी पढ़ें: Ali Khamenei killed: खामेनेई के बाद बेटे मोजतबा को चुना गया, ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया

शनिवार को किया था इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला

बता दें कि शनिवार यानी 28 फरवरी, 2026 को अमेरिका और इजरायल ईरान पर हमला कर दिया. अमेरिका ने इसे "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" नाम दिया. इसके बाद ट्रंप ने ईरान के सुरक्षा बलों के सदस्यों को हथियार डालने या "निश्चित मृत्यु" का सामना करने का निर्देश दिया है, साथ ही ईरानी जनता से शत्रुता समाप्त होने पर विद्रोह करने और "अपनी सरकार पर कब्ज़ा करने" का आह्वान किया है.

ये भी पढ़ें: Ali Khamenei Killed: बैठक तो एक बहाना था! ईरान को उलझाकर इजरायल खामेनेई को टार्गेट करने की कर रहा था तैयारी

US-Israel Attack Iran Donald Trump
Advertisment