Ali Khamenei Killed: बैठक तो एक बहाना था! ईरान को उलझाकर इजरायल खामेनेई को टार्गेट करने की कर रहा था तैयारी

Ali Khamenei Killed: परमाणु मामले और प्रतिबंधों को लेकर बीते कई हफ्तों से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का दौर जारी था. इजरायल ने अचानक हमला करके खामेनेई को टार्गेट किया.

Ali Khamenei Killed: परमाणु मामले और प्रतिबंधों को लेकर बीते कई हफ्तों से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का दौर जारी था. इजरायल ने अचानक हमला करके खामेनेई को टार्गेट किया.

author-image
Mohit Saxena
New Update
israel attack

israel attack

Ali Khamenei Killed:  परमाणु मामले और प्रतिबंधों पर ईरान और अमेरिका के बीच बीते कई हफ्तों से बैठकों का दौर जारी था. शनिवार को अंतिम बैठक होने की तैयारी चल रही थी कि तभी इजरायल ने दिन के वक्त ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया. इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयोतोल्लहा अली खामेनेई के घर पर भी अटैक किया. यहां पर सात मिसाइलें दागी गईं.  हालां​कि इस दौरान इमारत में खामेनेई के न होने की पुष्टि की गई थी. मगर भारतीय समय अनुसार, शनिवार देर रात को इजरायल ने दाव किया कि हमले में खामेनेई और उनके परिवार के सदस्य मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि खामेनेई के दफ्तर काे टार्गेट बनाकर हमला किया गया. 

Advertisment

खास रणनीति के तहत हमला

अब सवाल उठता है कि अगर अमेरिका और ईरान में बातचीत का दौर चल रहा था तो अचानक यह हमला क्यों  किया गया? इसे लेकर सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बैठक सिर्फ एक बहाना था ताकि ईरान को बातचीत में उलझाया जा सके और ईरान के सुप्रीम लीडर और उनके खास कामांडरों की सही लोकेशन का पता लगाया जा   सके. इस दौरान खास रणनीति के तहत यह हमला किया गया है.   

बिल्कुल भी तैयार नहीं था ईरान   

इस बार हमला दिन में किया गया, जिसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. स्थानीय समयानुसार 8:15 बजे यह सुबह के वक्त स्ट्राइक की गई. इससे पहले इजरायल ने ईरान पर सभी हमले रात में किए थे. जून 2025 और अक्टूबर  2024 में आधी रात को हमला किया गया था. ईरान अचानक हुए हमले के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था. 

ईरान की पूरी एयर डिफेंस व्यवस्था को रात के लिए तैयार किया गया था. मगर इस बार इजरायल ने दिन के उजाले में हमला किया. यह निशाना इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था बल्कि एक बैठक थी. इस हमले में खामेनेई और पेजेश्कियन को टार्गेट किया गया. 

इजरायल ने किस तरह की तैयारी  

इजरायल अमेरिका की आड़ में बड़े हमले की तैयारी में काफी पहले से लगा हुआ था. इससे पहले भी हुए हमले में भी उसका निशाना खामेनेई ही थे. उसकी हमेशा से रणनीति रही है कि सुप्रीम लीडर को खत्म करके पूरे युद्ध का रुख पलट दिया जाए. ईरान पर पिछली बार भी इसी रणनीति पर काम हुआ था. मगर खामेनेई बच निकलने में सफल हुए थे. अमेरिका ने इस बार समय​ लिया और ईरान से बातचीत की पेशकश रखी. इस तरह इजरायल को खामेनेई और उनके कमांडरों की सही लोकेशन और हमले की रणनीति पर काम करने सयम मिला. बाद में एक  खास मीटिंग को निशाना बनाया गया. इजरायल ने रात का इंतजार नहीं किया. उसने दिन में ही हमला कर दिया, जिसमें उसे सफलता मिली.

ये भी पढ़ें: Ali Khamenei killed: खामेनेई के बाद बेटे मोजतबा को चुना गया, ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया

Ali Khamenei killed US-Israel Attack Iran iran
Advertisment