Ali Khamenei killed: खामेनेई के बाद बेटे मोजतबा को चुना गया, ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान कर दिया गया है. खामेनेई के बड़े बेटे मोजतबा खामेनेई को यह जिम्मेदारी दी गई है.

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान कर दिया गया है. खामेनेई के बड़े बेटे मोजतबा खामेनेई को यह जिम्मेदारी दी गई है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
khamnei

अयातुल्ला अली खामेनेई और बड़े बेटे मोजतबा खामेनेई

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब देश के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान कर दिया गया है. उनके बड़े बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है. ईरान के सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है. आयतुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों में मौत हो चुकी है.

Advertisment

40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

1 मार्च 2026 की सुबह ईरान के सरकारी टीवी और आईआरएनए न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि 28 फरवरी, शनिवार को तेहरान में हवाई हमलों के दौरान खामेनेई के दफ्तर पर भी अटैक किया गया. इसमें 86 वर्षीय खामेनेई की मौत हो गई. ऐसा बताया जा रहा है कि हमला सरकारी ठिकानों पर किया गया, एक लक्षित कार्रवाई थी. ईरान ने इस बीच 40 दिन के राष्ट्रीय शोक और सात दिन की सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है.

कौन हैं मोजतबा खामेनेई? 

खामेनेई के बड़े बेटे मोजतबा खामेनेई का जन्म 1969 में मशहद शहर में हुआ. उन्होंने धार्मिक माहौल में शिक्षा को ग्रहण किया. ईरान और इराक के युद्ध के अंतिम दौर में उन्होंने रिवोल्यूशनरी गार्ड में काम भी किया. काफी वक्त से अपने पिता के करीब थे. बताया जा रहा है कि खामेनेई के बड़े फैसलों में उनकी छाप रहती थी. 

कई प्रदर्शनों को सख्ती से दबाया

सबसे पहले 2009 में मोजबता चर्चा में आए थे. मोजतबा खामेनेई का नाम वर्ष 2009 में विरोध प्रदर्शनों के वक्त सामने आया था. कुछ लोगों का आरोप था कि उन्होंने कई प्रदर्शनों को सख्ती से दबाने का प्रयास किया है. 

ये भी पढ़ें: कौन थे खामेनेई? 47 साल के कार्यकाल में कई आंदोलन दबाए, इस्लामी गणराज्य को नई दिशा दी

Ali Khamenei killed Ayatollah Ali Khamenei
Advertisment