साक्षी और जीवा के साथ पंजाबी गाने पर नाचे धोनी, सोशल मीडिया पर सुपरहिट हुई वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी एंड फैमिली की डांस वीडियो शेयर की है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी एंड फैमिली की डांस वीडियो शेयर की है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

author-image
Sunil Chaurasia
New Update
ms dhoni dance

साक्षी और जीवा के साथ डांस करते हुए धोनी( Photo Credit : सोशल मीडिया)

MS Dhoni Dance : टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट से दूर होने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. विश्व कप 2019 के बाद से धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे और फिर आईपीएल (IPL) का 13वां सीजन शुरू होने से पहले उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया. इस साल यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और उनकी टीम इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में पहुंचे बिना ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

Advertisment

ये भी पढ़ें- कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में आए भज्जी, सरकार से की ये मांग

आईपीएल खत्म होने के बाद जहां टीम इंडिया के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चले गए तो वहीं धोनी वापस भारत लौट आए थे. जिसके काफी दिनों बाद धोनी की एक ताजातरीन वीडियो देखने को मिली. महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी (Sakshi Singh Dhoni) और बेटी जीवा (Ziva Singh Dhoni) के साथ एक क्लब में पंजाबी गाने पर डांस करते हुए दिखे. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी और उनके परिवार की डांस वीडियो शेयर की है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- एक तो कोरोना और ऊपर से किसान प्रदर्शन, दुल्हन लेने के लिए पैदल ही निकल पड़ा दूल्हा

चेन्नई सुपर किंग्स को 3 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले धोनी को डांस करते हुए बहुत कम देखा गया है. यही वजह है कि धोनी का डांस देखकर उनके फैंस के चेहरे खिल उठ रहे हैं. गुरुवार को शेयर की गई इस 29 सेकेंड की वीडियो को करीब 1 लाख बार देखा जा चुका है.

Source : News Nation Bureau

MS Dhoni csk chennai-super-kings. MS Dhoni Dance Video Ziva Dhoni ms dhoni dance Sakshi Singh Dhoni
      
Advertisment