/newsnation/media/media_files/2025/01/16/TlZHXxXbwLxWo8DW8EDB.jpg)
वायरल वीडियो Photograph: (SOCIAL MEDIA)
सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो अपने आप में हैरान करने वाले होते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है. हम आपके साथ एक ऐसा ही वीडियो शेयर करने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको अपने ही आंखों पर यकीन नहीं होगा. दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवती ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
आखिर ऐसे कैसे हो सकता है?
बता दें कि एक कोरियन युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है. इस वीडियो में युवती के मेकअप का चमत्कार लोगों का ध्यान खींच रहा है. जैसे ही वह कैमरे के क्लोजअप में आती है, उसके चेहरे पर मोटी मेकअप की परत साफ देखी जा सकती है, जो कुछ लोगों को बेहद अजीब और बुरा लग रहा है. उसके चेहरे खुरदरा जैसा भी नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें- बाप रे बाप! विदेशी को देखती ही शख्स ने एक केले को बेचने लगा इतने रुपये में, वीडियो देख नहीं होगा यकीन!
वीडियो देख लोगों ने कैसे किया रिएक्ट
हालांकि, जैसे ही युवती कैमरे से दूर जाती है, उसका चेहरा अचानक से ग्लो करने लगता है और बेहद आकर्षक दिखने लगता है. यह बदलाव लोगों को चौंका रहा है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो देखने वाले लोग यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे संभव है. कुछ लोग इसे मेकअप आर्ट की जादूगरी मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि यह कैमरा फिल्टर का असर हो सकता है.
यह वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जहां कुछ लोग इसे अद्भुत मान रहे हैं, वहीं कई इसे नकली करार दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि भाई ये फिल्टर का कमाल कहते हैं. एक यूजर ने लिखा कि भाई साहेब महिला तो कमाल की है. एक यूजर ने यार मेरी बीवी भी ऐसी ही करती है. वीडियो पर कई लोगों अपनी-अपनी राय दी है.
ये भी पढ़ें- शंकर बड़ा या मां...जब संत ने खोली इंसानों की आंखें, वायरल हो रहा है वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us