/newsnation/media/media_files/2025/01/20/Jg8RCvPglT9pZTQcx8b8.jpg)
वायरल वीडियो Photograph: (X)
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो अपने आप में हैरान करने वाले होते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद चेहरे पर मुस्कान भी आ जाती है. हम आपके साथ एक ऐसा ही वीडियो शेयर करने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद शायद आपके भी चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ जाए. दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दादी और पोती को देखा जा सकता है. दादी और पोती का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दादी को जाना है यमराज के पास
युवती अपनी दादी से कहती है कि आपकी शादी करा दूं. इस पर दादी कहती हैं कि हट बेर्शम कहीं का, मार दूंगी ऐसी बात की तो. आपको यंग कैंडिडेट चाहिए या ओल्ड कैंडिडेट चाहिए. इस पर दादी ऐसा चौंकाने वाला जवाब देती हैं, जिसे सुनने के बाद आपके कानों पर यकीन नहीं होगा. दादी कहती है कि अब मुझे यमराज चाहिए. दादी के कहने का मतलब है कि अब ये सब मेरे करने की उम्र नहीं है, हमने जीवन जी लिया है और अब अंतत यात्रा पर जाने के लिए तैयार हूं.
Dadiji toh loyal nikli ❤️😂 pic.twitter.com/MPMyLTsup8
— Harsh (@harshch20442964) January 19, 2025
ये भी पढ़ें- अचानक कुंभ मेले से गायब हुए 'IITian Baba', संत समाज में मची खलबली!
वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल
इस वीडियो को एक्स यूजर ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है. वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आज की तारीख में कुछ भी देखने को मिल सकता है. एक एक्स यूजर ने लिखा कि आजकल जेन जी यही सवाल करेंगे.
एक यूजर ने लिखा कि भाई साहेब गजब बवाल दादी हैं, सीधा बोल दिया कि मुझे यमराज के पास जाना है. वीडियो को देख कई लोगों ने अपनी-अपनी राय दी है. एक यूजर ने लिखा कि दादी काफी फनी हैं. एक यूजर ने लिखा कि भाई साहेब दादी लॉयल निकली, वो आज की जनरेशन नहीं है कि वो कुछ भी बकवास करेंगी. एक एक्स यूजर ने लिखा कि दादी ने दिल जीत लिया है.
ये भी पढ़ें- विष्णु हूं, सुदर्शन चक्र से काट दूंगा..." जब आईआईटियन बाबा ने खुद को माना हरि!
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us