/newsnation/media/media_files/2025/02/03/z67RHA2ZKWA6l6ZKw7dR.jpg)
वायरल वीडियो Photograph: (instagram)
Viral News: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद अपनी हीं आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. हम आपके साथ एक ऐसा वीडियो शेयर करने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप एक पल के लिए हैरान हो जाएंगे और पूछेंगे कि आखिर कैसे बच्चे ने ये किया? दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चे ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है.
बच्चे का खतरनाक स्टंट
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा लकड़ी की सीढ़ी से अचानक बेहद तेज़ी से नीचे उतर जाता है. यह नज़ारा इतना हैरान करने वाला होता है कि लोग भी घबरा जाते हैं. बच्चा एकदम से स्लाइड करता है और सीधे नीचे आ जाता है.
इसमें सबसे हैरान करने वाली बात है कि वहां पर कोई उसे पकड़ने के लिए नही होता है बल्कि वीडियो शूट कर रहा युवक आराम से वीडियो बनाता है. बच्चे की फुर्ती और संतुलन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं. कुछ लोगों को यह स्टंट मजेदार लगा, तो कुछ ने इसे खतरनाक बताया.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर अलग-अलग राय रख रहे हैं. कुछ यूजर्स बच्चे की इस फुर्ती की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे खतरनाक बताते हुए माता-पिता से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ये बच्चा तो निंजा है!” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “इतने छोटे बच्चे को ऐसे रिस्क नहीं लेने देना चाहिए.”
ये भी पढ़ें- रील के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर सोया गया युवक, देख लोगों ने कहा- ‘पागलपन की हद’
वीडियो बना चर्चा का विषय
सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने तेजी से लोकप्रियता हासिल कर ली है. लाखों लोग इसे देख चुके हैं और हजारों ने कमेंट कर अपनी राय दी है. जहां कुछ लोग इसे एक मजेदार पल मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे बच्चों की सुरक्षा से जोड़कर देख रहे हैं. फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखकर हैरान हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर शादी का कबूलनामा, बॉयफ्रेंड ने पूछा– ‘अपने मम्मी-पापा के सामने ई बात बोलोगी ना?’
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us