Uttarakhand State 25 Years: उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, राज्य को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून विधानसभा में राज्य को संबोधित किया. उन्होंने 25 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए पर्यावरण, शिक्षा, पर्यटन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य को बधाई दी.

author-image
Deepak Kumar
New Update

उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून विधानसभा में राज्य को संबोधित किया. उन्होंने 25 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए पर्यावरण, शिक्षा, पर्यटन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य को बधाई दी.

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के मौके पर सोमवार (3 नवंबर) को राजधानी देहरादून में विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा को संबोधित किया. सत्र की शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राष्ट्रपति को रम्माण कला पर आधारित स्मृति चिह्न भेंट किया और एक पुस्तक का विमोचन कराया. सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह, विधायक और सभी पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद मौजूद रहे.

Advertisment

अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उत्तराखंड की 25 साल की यह यात्रा उपलब्धियों से भरी रही है. राज्य ने पर्यावरण, ऊर्जा, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय प्रगति की है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप हुई थी. राष्ट्रपति ने कहा कि राज्य ने मानव विकास के कई मानकों में सुधार किया है, साक्षरता दर बढ़ी है और महिलाओं की शिक्षा में विस्तार हुआ है.

महिलाओं पर रहा राष्ट्रपति का विशेष फोकस

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में महिलाओं की भूमिका को विशेष रूप से सराहा. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने वंदना कटारिया (महिला हॉकी टीम), बछेंद्री पाल (पहली भारतीय महिला पर्वतारोही) और सुशीला बलूनी (शिक्षा एवं सामाजिक सेवा) जैसी महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं. राष्ट्रपति ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि राज्य के विकास में महिलाओं ने अहम योगदान दिया है. मैं चाहती हूं कि विधानसभा में भी महिलाओं की संख्या और भागीदारी बढ़े.’

समान नागरिक संहिता और विधानसभा की सराहना

राष्ट्रपति ने उत्तराखंड विधानसभा द्वारा समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने की सराहना की. उन्होंने कहा कि राज्य ने अब तक 550 से अधिक विधेयक पारित किए हैं, जिनमें सामाजिक न्याय और सुशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कानून शामिल हैं.

महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

अपने भाषण के अंत में राष्ट्रपति ने भारत की महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं. भारत में जितने पुरुष हैं, उतनी ही महिलाएं हैं, इसलिए उन्हें समान अवसर और सम्मान देना समय की मांग है.’

राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखंड की शौर्य परंपरा और महिलाओं की गौरवशाली भूमिका पूरे देश के लिए प्रेरणा है. उन्होंने राज्य के नागरिकों और विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड और ऊंचाइयां हासिल करेगा.

यह भी पढ़ें- 'अगर बेटियां पीछे होंगी तो विकसित भारत का सपना अधूरा', पतंजलि विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया इगास पर्व, CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Uttarakhand Uttarakhand News uttarakhand news in hindi President Draupadi Murmu Draupadi Murmu uttarakhand news today Uttarakhand Foundation Day Uttarakhand State 25 Years
Advertisment