CM Yogi Action On Chinese Manja: चाइनीज मांझे से हुई मौत पर चलेगा हत्या का केस, CM योगी का बड़ा ऐलान

CM Yogi Action On Chinese Manja: लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद योगी सरकार सख्त हो गई है. अब ऐसे मामलों को हादसा नहीं, हत्या माना जाएगा. प्रतिबंधित मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

author-image
Deepak Kumar
New Update

CM Yogi Action On Chinese Manja: लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद योगी सरकार सख्त हो गई है. अब ऐसे मामलों को हादसा नहीं, हत्या माना जाएगा. प्रतिबंधित मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

CM Yogi Action On Chinese Manja: लखनऊ में चाइनीज मांझे से हुई एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देश दिए हैं कि अब चाइनीज मांझे की वजह से किसी की जान जाती है, तो उसे दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या माना जाएगा.

Advertisment

नोएडा में शोएब की मौत के बाद योगी सरकार का फैसला

यह मामला लखनऊ के सीता विहार कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद शोएब से जुड़ा है. शोएब बाइक से हैदरगंज ओवरब्रिज के पास से गुजर रहे थे, तभी वहां पहले से फंसा चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया. मांझा बेहद तेज था, जिससे उनकी गर्दन की नसें कट गईं. वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े और काफी देर तक तड़पते रहे. राहगीरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन ज्यादा खून बह जाने से उनकी जान नहीं बच सकी.

यह भी पढ़ें- UP News: 'आज यूपी में बेटी भी सुरक्षित है, व्यापारी भी सुरक्षित', हरिद्वार में में बोले CM योगी

घटना के बाद सीएम योगी ने अधिकारियों को फटकार लगाई और पूछा कि प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चाइनीज मांझा कैसे बिक रहा है. पूरे प्रदेश में पुलिस को छापेमारी के आदेश दिए गए हैं. लखनऊ समेत कई जिलों में चेकिंग अभियान शुरू हो चुका है. सरकार ने चेतावनी दी है कि चाइनीज मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों पर अब कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें- संस्कृति और धर्म से जोड़ती है गौमाता पर बनी फिल्म ‘गोदान’– शांतनु शुक्ला

UP News Yogi Adityanath Uttar Pradesh
Advertisment