UP News: 'आज यूपी में बेटी भी सुरक्षित है, व्यापारी भी सुरक्षित', हरिद्वार में में बोले CM योगी

UP News: सीएम योगी शुक्रवार को देवभूमि हरिद्वार पहुंचे. जहां उन्होंने संत सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यूपी एक बीमारू राज्य से निकलकर अर्थव्यवस्था का ब्रेकथ्रू बन गया है.

UP News: सीएम योगी शुक्रवार को देवभूमि हरिद्वार पहुंचे. जहां उन्होंने संत सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यूपी एक बीमारू राज्य से निकलकर अर्थव्यवस्था का ब्रेकथ्रू बन गया है.

author-image
Suhel Khan
New Update
CM Yogi in Haridwar

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश Photograph: (X@myogiadityanath)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हरिद्वार में संत सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान सीएम योगी ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया. इस दौरान सीएम योगी ने यूपी की पहले की सरकारों पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि उत्तराड हमारी देव भूमि है, उत्तराखंड के चार धाम वास्तम में भारत की आध्यात्मक चेतना के आधार है. सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी में बेटी भी सुरक्षित है, व्यापारी भी सुरक्षित है.

Advertisment

सीएम योगी ने याद किए पुराने दिन

सीएम योगी ने कहा कि जब हम लोग बचपन में हरिद्वार आते थे तो सबके मन में ये भाव आता था कि हर जी की पैड़ी में भी स्नान करना है और भारत माता का भी दर्शन करना है. सीएम योगी ने कहा कि आप याद करिये उस समय भारत माता का मंदिर ना जाति का भेद, ना क्षेत्र का भेद ना मत और मजहब का भेद. पूरे भारत को एक साथ एक साथ एक छत के नीचे हम समाहित करेंगे. पूरे भारत को उत्तर से दक्षिण तक, पूरब से पश्चिम तक उन सबके समन्वय के आधार पर एक बनाना है.

अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बन गया यूपी- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी एक पिछड़ा राज्य नहीं है, बल्कि ये देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बन गया है. सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था का भी जिक्र किया. सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब दंगों और कर्फ्यू से मुक्त होकर विकास की राह तक तेजी से आगे बढ़ रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "बद्री विशाल का बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ केवल आस्था के केंद्र नहीं हैं, ये राष्ट्र चेतना के भी केंद्र हैं. राष्ट्र यहां से शक्ति प्राप्त करता है."

'हमने विरासत को सम्मानित किया'

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, "हमने आस्था के केंद्रों को सम्मान के साथ आगे बढ़ाया है. हमने विरासत को सम्मानित किया. उसको संरक्षित करने का काम किया." सीएम योगी ने कहा जिसके चलते एक बीमारू राज्य उत्तर प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था का ब्रेकथ्रू बन गया और प्रगति के एक नए पथ पर आगे बढ़कर काम कर रहा है. सीएम योगी ने कहा कि, अब उत्तर प्रदेश में अराजकता नहीं है. वहां अब दंगे फसाद नहीं होते, गुंडागर्दी नहीं होती.

ये भी पढ़ें: UP Budget 2026: योगी सरकार पेश कर सकती है 9 लाख करोड़ का बजट, शिक्षा-कृषि समेत इन क्षेत्रों में होगा सबसे ज्यादा खर्च

UP News
Advertisment