/newsnation/media/media_files/2026/02/06/godhan-2026-02-06-14-51-09.jpg)
godhan
गौमाता पर आधारित पहली फिल्म ‘गोदान’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. यह फ़िल्म पूरी तरह से गौमाता को समर्पित है और भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म के मूल्यों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करती है. फ़िल्म के प्रचार-प्रसार प्रभारी शांतनु शुक्ला ने बताया कि ‘गोदान’ हम सभी को अपनी संस्कृति और धर्म से जोड़ने का कार्य करती है. फ़िल्म में यह दिखाया गया है कि किस प्रकार वैज्ञानिक तरीकों से गौमाता मानव जीवन के लिए उपयोगी और आवश्यक है. उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म देश के युवाओं को गौमाता की उपयोगिता और महत्व को समझाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है.
कई सच्ची घटनाओं को भी शामिल किया गया
फ़िल्म यह संदेश देती है कि अपनी जड़ों से जुड़कर व्यक्ति को आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है. कहानी को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए इसमें कई सच्ची घटनाओं को भी शामिल किया गया है. ‘गोदान’ न केवल मनोरंजन प्रदान करती है, बल्कि एक गंभीर सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश भी देती है.
संस्कृति और सनातन मूल को जानने का अवसर देती है
शांतनु शुक्ला ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है. अब फिल्में केवल पारंपरिक पारिवारिक कहानियों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि सामाजिक विषयों, नए विचारों और अलग-अलग विधाओं पर भी सशक्त सिनेमा बनाया जा रहा है. ‘गोदान’ इसी परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जो युवाओं को अपनी संस्कृति और सनातन मूल को जानने और समझने का अवसर प्रदान करती है.
मैं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का आभार प्रकट करना चाहता हूं. जिन्होंने इस फिल्म को अपना पूरा सहयोग दिया.
मैं परम पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज,परम पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर कैलाश आनंद गिरि जी महाराज,परम पूज्य मुरारी बापू,परम पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी महाराज, परम पूज्य आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज, बालकृष्ण महाराज, देवी चित्रलेखा, परम पूज्य प्रेमानंद महाराज का आभार प्रकट करना चाहता हूं जिन्होंने इस फिल्म को अपना आशीर्वाद दिया.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us