UP Budget 2026: आज यूपी की योगी सरकार ने अपना फाइनेंशियल यर 2026-27 का बजट पेश किया है. यह अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है, जिसमें किसानों का बखूबी ख्याल रखा गया है.
UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज यानी 11 फरवरी को फाइनेंशियल यर 2026-27 का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत इस बजट का आकार 9 लाख करोड़ रुपए से अधिक रखा गया है, जो पिछले बजट की तुलना में करीब 12.9% ज्यादा है. योगी सरकार का दावा है कि बढ़ता बजट प्रदेश के समग्र विकास को नई रफ्तार देने वाला है, जिसमें किसानों को विशेष प्राथमिकता दी गई है.
किसानों को मिलीं सौगातें
यूपी बजट में आज कृषि क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं. सरकार ने बताया कि यूपी देश में गेहूं, धान, गन्ना, आलू, केला, आम, अमरूद और आंवला उत्पादन में अग्रणी है. गन्ना किसानों के लिए रिकॉर्ड 34,321 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया है. साथ ही 2025-26 सत्र के लिए गन्ने के दाम में 30 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी भी की गई है, जिससे किसानों को करीब 3000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त लाभ मिलेगा.
साथ ही यूपी सरकार ने 10.27 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदकर 512 करोड़ रुपए और 42.96 लाख मीट्रिक टन धान खरीदकर 9710 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया है. बाजरा किसानों को भी 595 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
पूरी जानकारी वीडियो रिपोर्ट में देखें...
ये भी पढ़ें- UP Budget 2026: 10 लाख रोजगार, मेडिकल कॉलेज समेत योगी सरकार ने युवाओं के लिए बजट में किए गए ये बड़े एलान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us