UP Budget 2026: 10 लाख रोजगार, मेडिकल कॉलेज समेत योगी सरकार ने युवाओं के लिए बजट में किए गए ये बड़े एलान

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का बुधवार को आखिरी बजट पेश किया गया. इस बजट में युवाओं और शिक्षा पर फोकस किया गया है. जिसके लिए कई बड़े एलान किए गए हैं.

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का बुधवार को आखिरी बजट पेश किया गया. इस बजट में युवाओं और शिक्षा पर फोकस किया गया है. जिसके लिए कई बड़े एलान किए गए हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update
UP Budget for youth

योगी सरकार ने युवाओं के लिए बजट में किए गए ये बड़े एलान Photograph: (X@myogiadityanath/Social Media)

UP Budget 2026: चुनाव साल में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में कई बड़े एलान किए गए हैं. इनमें 10 लाख रोजगार से लेकर राज्य में नए मेडिकल कॉलेज बनाने तक कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं. योगी सरकार ने अपने इस बजट में युवाओं, छात्राओं और शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़ी घोषणाएं की हैं. योगी सरकार ने युवाओं के लिए भी कई नई योजनाएं की घोषणा की है. इसमें 10 लाख रोजगार, 16 नए मेडिकल कॉलेज और 3 नई यूनिवर्सिटी भी शामिल है. इसके साथ ही मेधावा छात्राओं के लिए स्कूटी योजना के लिए बड़े बजट का एलान किया गया है.

Advertisment

योगी सरकार के इस बजट में क्या है युवाओं के लिए खास

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में 10 लाख नए रोजगार देने का लक्ष्य रखा है. ये रोजगार सरकारी और प्राइवेट सेक्टर दोनों में पैदा किए जाएंगे. इसके साथ ही युवाओं को अलग-अलग स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप योजनाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान

इसके साथ ही योगी सरकार ने युवाओं को अपना बिजनेस शुरू करने में मदद के लिए नई योजना का एलान किया है. जिसके लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की शुरुआत की गई है. इसके लिए बजट में 1000 करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया है. इस योजना के तहत युवा आसानी से अपना कारोबार शुरू कर सकेंगे.

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना

इसके साथ ही योगी सरकार ने अपने इस बजट में एक और नई योजना का एलान किया है. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 225 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है. इस योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण, सब्सिडी और ट्रेनिंग दी जाएगी.

यूपी में बनेंगे 16 नए मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार के इस बजट में मेडिकल शिक्षा पर जोर दिया गया है. राज्य में अभी 45 सरकारी, 36 प्राइवेट कॉलेजों को मिलाकर कुल 81 मेडिकल कॉलेज हैं. ये मेडिकल कॉलेज राज्य के 60 जिलों में हैं. अब 16 जिलों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मॉडल) के तहत खोले जाएंगे. जिनके लिए योगी सरकार ने 1023 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है.

यूपी में अब एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 12,800 हो गई हैं. जबकि 2017 में 4540 थीं. जबकि पीजी की सीटें इन नौ सालों में 1221 से बढ़कर 4995 हो गई हैं. इसके साथ ही कैंसर संस्थान लखनऊ के लिए 315 करोड़ रुपये का अलग से बजट दिया गया है. वहीं मेधावी छात्राओं के लिए स्कूटी योजना के तहत 400 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है. 

मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना

योगी सरकार ने इस बार बजट में युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के लिए 40 करोड़ रुपये का बजट दिया है. इस योजना के तहत युवाओं को इंटर्नशिप और स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी.

तीन नई यूनिवर्सिटी का होगा निर्माण

इसके साथ ही उच्च शिक्षा को बेहतर और मजबूत करने के लिए राज्य में तीन नई यूनिवर्सिटी बनाई जाएंगी. योगी सरकार ने हर यूनिवर्सिटी के लिए 50-50 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है. इनमें विंध्याचल मंडल में मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निर्माण मिर्जापुर, मुरादाबाद मंडल में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय का निर्माण मुरादाबाद और देवीपाटन मंडल में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माण बलरामपुर में होगा. इसके साथ ही शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए 21 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है.

युवाओं के लिए किसलिए खास है ये बजट?

योगी सरकार के इस बजट में युवाओं के लिए नई योजनाओं का एलान किया गया है. इनमें रोजगार, शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. बजट में 10 लाख रोजगार, 44 हजार शिक्षकों की भर्ती, 16 नए मेडिकल कॉलेज, 3 नए विश्वविद्यालय और स्कूटी योजना के लिए बड़े बजट का एलान किया गया है.

ये भी पढ़ें: UP Budget 2026: जेवर एयरपोर्ट को मिले 750 करोड़, अब उत्तर भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा!

UP Budget 2026
Advertisment