UP Budget 2026: जेवर एयरपोर्ट को मिले 750 करोड़, अब उत्तर भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा!

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026-27 का बजट पेश करते हुए युवाओं के रोजगार, किसानों को राहत और बुनियादी ढांचे पर बड़ा जोर दिया. जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण धनराशि आवंटित की गई है.

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026-27 का बजट पेश करते हुए युवाओं के रोजगार, किसानों को राहत और बुनियादी ढांचे पर बड़ा जोर दिया. जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण धनराशि आवंटित की गई है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
cm yogi jewar airport

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज (11 फरवरी) वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया. यह योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है, क्योंकि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने करीब 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये का विशाल बजट पेश किया. बजट में युवाओं, किसानों और बुनियादी ढांचे पर खास जोर दिया गया है. साथ ही इस बजट में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के विकास को भी प्रमुखता दी गई है. नोएडा प्राधिकरण ने एयरपोर्ट के पहले और दूसरे चरण के विकास के लिए लगभग 756.60 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. इस परियोजना में नोएडा प्राधिकरण की 37.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है. संभावना जताई जा रही है कि फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं.

Advertisment

जेवर एयरपोर्ट की खासियत

जेवर एयरपोर्ट को देश का सबसे इको-फ्रेंडली एयरपोर्ट बनाने की तैयारी है. यहां करीब 82.94 एकड़ में सोलर फार्म विकसित किया जा रहा है. एयरपोर्ट पर आधुनिक टर्मिनल, ई-गेट, बैगेज सिस्टम, लाउंज, कार्गो टर्मिनल, एटीसी, ईंधन टैंक और सुरक्षा से जुड़ी अत्याधुनिक सुविधाएं तैयार हैं.

अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

पहले चरण में यह एयरपोर्ट हर साल 1.2 करोड़ यात्रियों को सेवा देगा. अधिकारियों के अनुसार, यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे उत्तर भारत के लिए बड़ा हवाई केंद्र बनेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देगा.

यह भी पढ़ें- UP Budget 2026 HIGHLIGHTS: चुनाव से पहले योगी सरकार ने राज्य को दिया 9.12 लाख करोड़ का तोहफा, बजट में किए गए ये बड़े एलान

up-budget UP Budget 2026 UP News
Advertisment