/newsnation/media/media_files/2026/02/11/suresh-khanna-finance-minister-2026-02-11-11-11-48.jpg)
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना Photograph: (X@myogiadityanath)
UP Budget 2026 HIGHLIGHTS: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज आखिरी बजट पेश किया गया. बजट से पहले यूपी कैबिनेट की अहम बैठक हुई. जिसमें बजट के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. उसके बाद यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया. योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में हर वर्ग के लिए बड़े एलान किए गए हैं. बता दें कि अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में इस बार योगी सरकार 9 लाख करोड़ रुपये ज्यादा का बजट पेश किया. जो योगी सरकार के पिछले बजट से काफी अधिक है. इस बार का बजट यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.
- Feb 11, 2026 12:23 IST
UP Budget 2026 HIGHLIGHTS: मजदूरों के लिए बनाए जाएंगे लेबर अड्डे- वित्त मंत्री
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में कई बड़े एलान किए. उन्होंने कहा कि, अपने घर, गांव से दूर शहरों में काम करने वाले मजदूरों के लिए लेबर अड्डों का निर्माण कराया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि, एक्स-ग्रेशिया अनुदान के तहत 26 अगस्त 2021 से 31 मार्च 2022 तक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित श्रमिकों की किसी दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण दिव्यांगता होने पर 2 लाख रुपये तथा आंशिक दिव्यांगता पर 01 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है. वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य में पहली बार निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने हेतु मोबाइल हेल्थ वैन का संचालन पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में किया गया. रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों और श्रमिकों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का गठन किया गया है.
- Feb 11, 2026 12:19 IST
UP Budget 2026 HIGHLIGHTS: छात्राओं को मुफ्त स्कूटी के लिए 400 करोड़ का बजट आवंटित
यूपी का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि, मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी वितरण के लिए 400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. योगी सरकार ने चुनावी साल होने की वजह से योगी सरकार अब अपने इस अधूरे वादे को पूरा करेगी .
- Feb 11, 2026 12:16 IST
UP Budget 2026 HIGHLIGHTS: यूपी की बेरोजगारी दर में आई गिरावट
यूपी का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, "हमारी पिछली और वर्तमान सरकारों के कार्यकाल में राज्य ने चौतरफा विकास देखा है, जिसमें कानून व्यवस्था को मजबूत करना, बुनियादी ढांचे का विस्तार, औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, युवा कौशल विकास, किसानों की समृद्धि और गरीबी उन्मूलन शामिल हैं. 2024-2025 के लिए राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) (त्वरित अनुमान) ₹30.25 लाख करोड़ रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. राज्य की प्रति व्यक्ति आय ₹1,09,844 रहने का अनुमान है, जो 2016-2017 की प्रति व्यक्ति आय ₹54,564 से दोगुने से भी अधिक है. 2025-2026 में प्रति व्यक्ति आय ₹120,000 तक पहुंचने का अनुमान है. हमने राज्य में लगभग 6 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की है. बेरोजगारी दर में गिरावट आई है जो गिरकर 2.24 प्रतिशत रह गई है."
Lucknow | While presenting the State Budget 2026-27, Uttar Pradesh Finance Minister Suresh Khanna says, "The state has witnessed all-round development during the previous and current tenures of our government, including strengthening law and order, expanding infrastructure,… pic.twitter.com/6Wrpr7BQ1C
— ANI (@ANI) February 11, 2026 - Feb 11, 2026 12:14 IST
UP Budget 2026 HIGHLIGHTS: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में दी ये जानकारी
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में कहा कि, "बुनियादी ढांचे पर आधारित विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता जनवरी 2026 में नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में भूमि से घिरे राज्यों में राज्य की रैंकिंग से स्पष्ट होती है. राज्य देश में अग्रणी कृषि उत्पादक है. गेहूं, धान, गन्ना, आलू, केला, आम, अमरूद, आंवला और पुदीना के उत्पादन में राज्य का राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक योगदान है. राज्य में सिंचित क्षेत्र 2016-2017 के 2.16 करोड़ हेक्टेयर की तुलना में 2024-2025 में 60 लाख हेक्टेयर बढ़कर 27 लाख हेक्टेयर हो गया है.
फसल सघनता, जो 2016-2017 में 162.7 प्रतिशत थी, 2024-2025 में बढ़कर 193.7 प्रतिशत हो गई है. 5,878 मेगावाट तापीय विद्युत उत्पादन क्षमता की तुलना में... वर्ष 2016-2017 की तुलना में चालू वित्त वर्ष 2025-2026 (दिसंबर 2025 तक) में 9120 मेगावाट की तापीय विद्युत उत्पादन क्षमता में 55.16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. हमारी सरकार हरित और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के विकास पर काम कर रही है. अब तक राज्य में कुल 2815 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी हैं.'
Lucknow | While presenting the State Budget 2026-27, Uttar Pradesh Finance Minister Suresh Khanna says, "The state's commitment to infrastructure-led development is evidenced by the state's ranking among land-locked states in the Export Preparedness Index 2024, released by NITI… pic.twitter.com/f4yP8cuLYh
— ANI (@ANI) February 11, 2026 - Feb 11, 2026 12:04 IST
UP Budget 2026 HIGHLIGHTS: यूपी की विद्युत उत्पादन क्षमता में हुआ इजाफा- वित्त मंत्री
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में कहा कि, यूपी की विद्युत उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी हुई है. वर्ष 2016-17 की 5,878 मेगावॉट ताप विद्युत उत्पादन क्षमता थी जो वित्तीय वर्ष 2025-2026 (माह दिसम्बर, 2025 तक) 55.16 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 9120 मेगावॉट हो गई है. वित्त मंत्री ने घोषणा की कि हमारी सरकार द्वारा हरित और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के विकास पर कार्य किया जा रहा है. प्रदेश में अब तक कुल 2815 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी हैं.
- Feb 11, 2026 12:01 IST
UP Budget 2026 HIGHLIGHTS: कृषि उत्पादन में उत्तर प्रदेश अग्रणी- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना में बजट भाषण के दौरान कहा कि, यूपी कृषि उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है. जहां गेहूं, धान, गन्ना, आलू, केला, आम, अमरूद, आंवला और मेंथा उत्पादन में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का सबसे अधिक योगदान है.
- Feb 11, 2026 11:59 IST
UP Budget 2026 Live Updates: प्रति व्यक्ति आय 1.20 लाख रुपये होने का अनुमान- वित्त मंत्री
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण पढ़ते हुए कहा कि, वर्ष 2025-26 में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 20 हजार रुपये होना का अनुमान है. राज्य में हम हम लगभग 06 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाने में सफल हुए हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि, बेरोजगारी की घटकर दर 2.24 प्रतिशत रह गई है.
- Feb 11, 2026 11:57 IST
UP Budget 2026 Live Updates: कौशल विकास मिशन के तहत 9.25 लाख युवाओं को मिली ट्रेनिंग- वित्त मंत्री
यूपी के वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य में कौशल विकास मिशन द्वारा पिछले पांच सालों में 9.25 लाख युवाओं को विभिन्न अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षित करते हुये प्रमाणीकृत किया गया है. जिसमें 4.22 लाख युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में सेवायोजित कराया गया है. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत वर्तमान में संचालित 163 अभ्युदय केंद्रों पर 23,000 से अधिक युवाओं को मुफ्त कोचिंग दी जा रही है.
युवाओं को सरकारी नीति निर्माण और क्रियान्वयन में सहभागिता देने के लिए 108 आकांक्षात्मक विकास खंडों में मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. वित्त मंत्री ने कहा कि, स्वामी विवेकानन्द युवा-सशक्तिकरण योजना के तहत अब तक 49 लाख 86 हजार टैबलेट/स्मार्टफोन निःशुल्क वितरित किए गए हैं. राज्य में अब तक 90,000 मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है.
- Feb 11, 2026 11:52 IST
UP Budget 2026 Live Updates: जीएसडीपी 30.25 लाख करोड़ रुपये आंकलित हुई- वित्त मंत्री
यूपी का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वर्ष 2024-25 (त्वरित अनुमान) में प्रदेश की जीएसडीपी 30.25 लाख करोड़ रुपये आंकलित हुई है, जो गत वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि परिलक्षित है. राज्य में प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रूपये आकलित हुई है, जो वर्ष 2016-2017 में प्रति व्यक्ति आय 54,564 रुपये के दोगुने से अधिक है.
- Feb 11, 2026 11:49 IST
UP Budget 2026 Live Updates: यूपी के बजट में चिकित्सा शिक्षा के लिए 14297 करोड़ प्रस्तावित
यूपी के बजट में योगी सरकार ने चिकित्सा शिक्षा के लिए 14297 करोड़ रुपये दिए हैं. इसके साथ ही मिशन शक्ति के तहत वाहनों की खरीद के लिए 25 करोड़ का आवंटन किया गया है. राज्य में 14 नए मेडिकल कालेजों के निर्माण के लिए 1023 करोड़ का बजट दिया गया है.
- Feb 11, 2026 11:46 IST
UP Budget 2026 Live Updates: शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि उत्पादन पर ध्यान
यूपी के बजट में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया है. इसके साथ ही वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कृषि उत्पादन में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है. उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण पर हमारा लक्ष्य है. यूपी में एग्री एक्सपोर्ट हब बनाए जाएंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लगभग लाखों किसानों को फायदा पहुंचा गया.
- Feb 11, 2026 11:38 IST
UP Budget 2026 Live Updates: राज्य के बजट में किसानों के लिए क्या हुए एलान?
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में कहा कि, हमारी सरकार के अब तक के कार्यकाल में 3,04,321 करोड़ रूपये से अधिक के रिकार्ड गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है. उन्होंने बताया कि ये भुगतान इसके पूर्व के 22 वर्षों के सम्मिलित गन्ना मूल्य भुगतान 2,13,519 करोड़ रूपये से भी 90,802 करोड़ रूपये ज्यादा है. पेराई वर्ष 2025-26 हेतु गन्ना मूल्य की दरों में 30 रूपये प्रति कुन्तल की वृद्धि की गयी है. वित्त मंत्री ने कहा कि इस बढ़ोत्तरी से गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ रूपये का अतिरिक्त भुगतान किया गया है.
इसके साथ ही रबी विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को 10.27 लाख मीट्रिक टन गेहूं का क्रय करते हुए 2,512 करोड रूपये का भुगतान किया गया है. जबकि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से 42.96 लाख मीट्रिक टन धान का क्रय करते हुए 9,710 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किया गया है. खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 54,253 कृषकों से 2.14 लाख मीट्रिक टन बाजरा क्रय करते हुए किसानों को 595 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है.
- Feb 11, 2026 11:32 IST
UP Budget 2026 Live Updates: 'राष्ट्रीय स्तर पर स्टार्ट अप रैंकिंग में 'लीडर श्रेणी' हासिल', विधानसभा में बोले वित्त मंत्री
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट भाषण पढ़ते हुए कहा कि, भारत की 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेन्ट्स इकाईयां प्रदेश में स्थित हैं. प्रदेश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44,744 करोड़ रूपये तक पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि, उद्योग और तकनीक में निवेश के साथ ही प्रदेश में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों के चलते राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर स्टार्ट अप रैंकिंग में लीडर श्रेणी की रैंकिंग हासिल हुई है.
- Feb 11, 2026 11:27 IST
UP Budget 2026 Live Updates: मोबाइल विनिर्माण का बड़ा केंद्र बना उत्तर प्रदेश- वित्त मंत्री
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण पढ़ते हुए कहा कि, राज्य में अब तक अब तक लगभग 15 लाख करोड़ रूपये के निवेश की लगभग 16 हजार से अधिक परियोजनाओं के 04 ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह पूरे हो चुके हैं. यूपी भारत का सबसे बड़ा मोबाइल फोन विनिर्माण केंद्र बन गया है. देश के कुल मोबाइल फोन उत्पादन का 65 प्रतिशत उत्पादन उत्तर प्रदेश में ही होता है.
- Feb 11, 2026 11:25 IST
UP Budget 2026 Live Updates: यूपी में करीब 10 लाख रोजगारों का सृजन संभावित- वित्त मंत्री
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में कहा कि, राज्य सरकार द्वारा फरवरी, 2024 में चौथे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया. जिसमें अब तक लगभग 50 लाख करोड़ रूपये के एमओयू हस्ताक्षरित हुए हैं. जिससे करीब 10 लाख रोजगार पैदा होने की संभावना है.
- Feb 11, 2026 11:20 IST
UP Budget 2026 Live Updates: राज्य में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट भाषण पढ़ते हुए कहा कि, यूपी में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई है. गेहूं और आलू उत्पादन में उत्तर प्रदेश नंबर वन है. यूपी में निवेश तेजी से बढ़ रहा है. यूपी में छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं. हम यूपी में डाटा सेंटर बनाएं जाएंगे.
- Feb 11, 2026 11:19 IST
UP Budget 2026 Live Updates: फसल बीमा से की गई किसानों को क्षतिपूर्ति- वित्त मंत्री
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट भाषण पढ़ते हुए बताया कि राज्य में फसल बीमा के तहत किसानों को 51 लाख करोड़ की क्षतिपूर्ति की गई.
- Feb 11, 2026 11:17 IST
UP Budget 2026 Live Updates: एसडीजी इंडिया इंडेक्स में सुधरी यूपी की रैंकिंग- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में कहा कि एसडीजी इंडिया इंडेक्स में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि जहां 2018-2019 में इसमें यूपी 29 वें स्थान पर था तो वहीं 2023-2024 में 18 वें स्थान पर आ गया है.
- Feb 11, 2026 11:15 IST
UP Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सुबह 11 बजे विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us