Jharkhand Budget Session: झारखंड बजट सत्र का सातवां दिन खत्म, सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने उठाए कई सवाल

Jharkhand Budget Session: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन कृषि बजट और अनुदान मांगों पर चर्चा हुई. प्रश्नकाल में कई मुद्दे उठे, जबकि सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Jharkhand Budget Session: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन कृषि बजट और अनुदान मांगों पर चर्चा हुई. प्रश्नकाल में कई मुद्दे उठे, जबकि सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए.

Jharkhand Budget Session:झारखंड विधानसभा में बजट सत्र का सातवां दिन समाप्त हो चुका है. सदन में कृषि और पशुपालन विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा हुई. प्रश्नकाल के दौरान कृषि विभाग और जल संसाधन विभाग से जुड़े कई सवाल उठाए गए. 

Advertisment

अधिकारियों की कार्यशैली पर गरमाई बहस

सत्र की शुरुआत से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर एक सुर में नजर आए. सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है, जबकि विपक्ष ने आरोप लगाया कि पहले उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया.

यह भी पढ़ें-झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, CRPF के 2 जवान घायल

विपक्ष लगातार रिम्स, कृषि, छात्रवृत्ति और जेपीएससी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है. हालांकि मुख्यमंत्री द्वारा जेपीएससी अभ्यर्थियों को आयु सीमा में राहत देने की घोषणा के बाद विपक्ष के तेवर कुछ नरम पड़े हैं. सदन में सीएनटी भूमि और पुराने जमीन हस्तांतरण के मामलों पर भी चर्चा हुई. सरकार ने कहा कि अगर कहीं अवैध जमीन हस्तांतरण हुआ है तो कानून अपना काम करेगा.

यह भी पढ़ें- Ranchi air ambulance crash: विमान में नहीं मिला ब्लैक बॉक्स, दुर्घटना की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Jharkhand Jharkhand Budget Session
Advertisment