Ranchi air ambulance crash: विमान में नहीं मिला ब्लैक बॉक्स, दुर्घटना की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

झारखंड के चतरा में रांची से दिल्ली जाते समय एयर एंबुलेंस के क्रैश होने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि प्लेन में ब्लैक बॉक्स नहीं मिला. इसके कारण दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में परेशानी हो रही है.

झारखंड के चतरा में रांची से दिल्ली जाते समय एयर एंबुलेंस के क्रैश होने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि प्लेन में ब्लैक बॉक्स नहीं मिला. इसके कारण दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में परेशानी हो रही है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
air ambulance

air ambulance

झारखंड के चतरा में सिमरिया के पास 23 फरवरी यानी सोमवार को रांची से दिल्ली जाते वक्त एयर एंबुलेंस के क्रैश होने के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. केस से जुड़े अफसरों के अनुसार, प्लेन में ब्लैक बॉक्स गायब है. इससे घटना के कारणों का पता लगाने में काफी परेशानी आ सकती है. विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो चुकी है.

Advertisment

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार, 5,700 किलोग्राम से कम वजन वाले विमान के लिए कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) या फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) जरूरी नहीं है. एक एक्सपर्ट की मानें तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कम्युनिकेशन, मलबे का विश्लेषण और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान से हादसे के कारणों की जांच की जाने वाली है. 

क्यों उठ रहे सवाल

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि जिन पहलुओं की जांच हो रही है, उनमें से एक यह है कि क्या विमान में खराब मौसम रडार लगा था. इसके कारण विमान सी 90 किंग एयर अपने तय रूट से भटक गया. एयर इंडिया और इंडिगो की ओर से संचालित दो उड़ानों को इससे पहले इसी   रूट पर खराब मौसम की मार झेलना पड़ा था. उन्होंने इससे बचने को लेकर रूट बदलने की अपील की थी.  

अधिकारियों ने क्या बताया

एक अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच हो रही है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान का मौसम रडार ठीक था या नहीं. पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि चालक दल ने रडार पर दिखाई दे रहे हालात को गलत समझा या रडार में ही किसी तरह की खराबी थी.

ये भी पढ़ें: 2020 Delhi Riots: दिल्ली दंगों के 6 साल पूरे, 53 लोगों की गई थी जान, सिर्फ एक को ठहराया गया हत्या का दोषी

Jharkhand
Advertisment