/newsnation/media/media_files/2025/11/11/naxalites-2025-11-11-20-31-14.jpg)
झारखंड के सिंहभूम में IED ब्लास्ट Photograph: (ANI)
Jharkhand IED Blast: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है. झारखंड में भी सुरक्षा बल एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रहे हैं. शनिवार को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले भी सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी ऑपरेशन चलाया. इस दौरान हुए एक आईईडी ब्लास्ट हो गया. जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के दो जवान घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, ये धमाका सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी में हुई. जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की 209 कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) बटालियन के दो जवान घायल हुए हैं. जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ धमाका
ये धमाका चदरी डेरा गांव के पास उस वक्त घटी जब जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस नक्सल प्रभावित इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी. ये सर्च ऑपरेशन प्रतिबंधित संगठन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक जवान का पैर गलती से नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक प्रेशर बम पर पड़ गया. जिससे जोरदार धमाका हुआ. पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, "सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया. एक अन्य जवान को मामूली चोटें आई हैं."
रांची एयरलिफ्ट किए गए घायल जवान
इस धमाके के तुरंब बाद घायल जवानों को जंगल से निकाला गया और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची एयरलिफ्ट किया गया. पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि घायल जवानों को उचित इलाज के लिए रांची भेजा गया है. जल्द ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Jharkhand News: पारसनाथ पहाड़ के पास जमीन के नीचे मिला नक्सली बंकर, सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी
तेज किया गया तलाशी अभियान
इस विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है जो आज भी जारी है. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, हाल ही में सुरक्षा बलों की ओर से चलाए जा रहे सफलताओं ऑपरेशन के चलते नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाने के लिए कई स्थानों पर विस्फोटक लगाए हैं. जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से बेवजह घने जंगलों में न जाने की सलाह दी है. साथ ही उन्हें किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि को देखने पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना देने की भी अपील की है.
ये भी पढ़ें: Jharkhand: सारंडा में IED ब्लास्ट, पत्ते तोड़ने गईं महिलाएं आईं चपेट में; एक की मौत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us