Israel Attack on Iran: मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा, रूस का आरोप 'ईरान के खिलाफ अरब देशों को आगे कर रहा अमेरिका'

Israel Attack on Iran: मिडिल ईस्ट में तनाव दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. अरब देशों की हालत और भी गंभीर हो गई है वहीं इस बीच रूस के विदेश मंत्री ने अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा की अमेरिका इसका कारण है. जानिए वीडियो रिपोर्ट में पूरी बात.

author-image
Namrata Mohanty
New Update

Israel Attack on Iran: मिडिल ईस्ट में तनाव दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. अरब देशों की हालत और भी गंभीर हो गई है वहीं इस बीच रूस के विदेश मंत्री ने अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा की अमेरिका इसका कारण है. जानिए वीडियो रिपोर्ट में पूरी बात.

Israel Attack on Iran: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच रूस ने अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाया है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ लड़ाई में अरब देशों को घसीट रहा है. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं और कई देशों में लगातार हमले हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने उन देशों में ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं. इनमें कतर, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन जैसे देश शामिल हैं. हालांकि, ईरान का कहना है कि उसने किसी देश को सीधे निशाना नहीं बनाया बल्कि सिर्फ अमेरिकी सैन्य बेस को टारगेट किया है.

Advertisment

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता टकराव

इसी बीच इजरायल और ईरान के बीच टकराव भी तेज होता दिख रहा है. कई जगहों पर हमलों की खबरें सामने आई हैं. तेल अवीव और यरूशलेम में हमलों से हालात और गंभीर हो गए हैं. वहीं, ईरान की राजधानी तेहरान में भी धमाकों और तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं. रिटायर्ड डिफेंस एक्सपर्ट मेजर मोहन कुमार का इस पर कहना है कि ईरान और इजराइल के बीच सैन्य क्षमता लगभग बराबर है, लेकिन इजराइल को अमेरिका का तकनीकी और खुफिया समर्थन मिल रहा है. यही वजह है कि इस संघर्ष का असर पूरे क्षेत्र पर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- जंग के छठे दिन ईरान का बड़ा यू-टर्न? परमाणु प्रोग्राम बंद करने के संकेत

Iran Israel conflict Iran Israel Tension
Advertisment