Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस केस के चलते उनका मुकदमा दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा है. इस दौरान एक्टर को कोर्ट द्वारा फटकार लगाई गई है. जानते हैं अब तक उनकी किस-किस ने मदद की.
Rajpal Yadav Case: एक्टर राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं. उन पर 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले को आज दिल्ली हाई कोर्ट में मुकदमा चल रहा है. यह मामला उनकी फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़ा है. साल 2010 में मुरली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने इस फिल्म के निर्माण के लिए उन्हें करीब 5 करोड़ रुपये दिए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, जिसके बाद आर्थिक नुकसान के चलते राजपाल यादव कंपनी को रकम लौटा नहीं पाए. इस कर्ज को चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद उनके खिलाफ नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 138 के तहत मामला दर्ज हुआ है.
अब तक क्या-क्या हुआ?
इस मामले पर निचली अदालत ने साल 2018 में उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में सत्र न्यायालय ने भी यह फैसला बरकरार रखा. हाईकोर्ट से राहत मिलने के बावजूद तय समय में भुगतान न करने पर अदालत ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया है. 5 जनवरी 2026 को उन्होंने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया.
मुश्किल वक्त में किसने दिया साथ?
राजपाल यादव के मुश्किल वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं. संगीत निर्माता राव इंद्रजीत यादव ने उन्हें 1 करोड़ 11 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है. वहीं, सोनू सूद ने भी समर्थन करते हुए उन्हें अपनी फिल्म में लेने की बात कही है. गुरमीत चौधरी, तेज प्रताप यादव सहित कई हस्तियों ने उन्हें आर्थिक मदद का ऐलान किया है. सूत्रों के अनुसार, सलमान खान, अजय देवगन, डेविड धवन और वरुण धवन ने भी परिवार से संपर्क कर सहयोग का भरोसा दिया है. वहीं, खबर है कि राजपाल यादव के मित्र और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी उनकी गुप्त रूप से मदद की है.
ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत, जानें कब होगी अगली सुनवाई?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us