PM Kisan Yojana Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को ई-केवाईसी का काम जल्द पुरा करवा लेना चाहिए. वरना अगली किश्त नहीं मिल सकेगी.
PM Kisan Yojana Update: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए यह अपडेट जरूरी है. सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अगली 2000 रुपये की किश्त जारी होने से पहले किसानों को अपना ई-केवाईसी पूरा करना अनिवार्य है. तय समय पर e-KYC न कराने पर भुगतान रुक सकता है. जानें पूरी बात.
जरूर पूरा करें यह काम
इस योजना के तहत केंद्र सरकार लाभार्थी किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन बराबर किश्तों में सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है. लेकिन अब लाभ जारी रखने के लिए e-KYC और फार्मर आईडी दोनों दिखाना जरूरी कर दिए गए हैं.
कैसे करें e-KYC?
इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर e-KYC विकल्प चुनना है. अब यहां आधार नंबर दर्ज करें, रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को भरें और वेरिफाई करें. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा.
फार्मर ID भी अनिवार्य
किसानों को Agristack पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आधार से सत्यापन करना होगा. जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद यूनिक फार्मर आईडी जारी की जाएगी. बता दें कि पिछली किश्त अक्टूबर 2025 में जारी हुई थी. आमतौर पर हर चार महीने में किस्त आती है, ऐसे में अगली किश्त जल्द आने की उम्मीद है. इसलिए, समय रहते eKYC और जरूरी अपडेट पूरा कर लें, ताकि भुगतान में देरी न हो.
ये भी पढ़ें- New Rule: 1 मार्च से होंगे कई बड़े बदलाव, रोजमर्रा के जीवन पर पड़ेगा असर, फ्रॉड पर लगेगी लगाम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us