New Rule: 1 मार्च से होंगे कई बड़े बदलाव, रोजमर्रा के जीवन पर पड़ेगा असर, फ्रॉड पर लगेगी लगाम

New Rule: एक मार्च 2026 से देशभर में कई अहम बदलाव होने वाले हैं. इनका असर आम लोगों के रोजमर्रा जीवन पर भी पड़ेगा. ये बदलाव ट्रेन टिकट बुकिंग, सिम कार्ड, बैंक अकाउंट, यूपीआई और मैसिजिंग एप्स से जुड़ा है.

New Rule: एक मार्च 2026 से देशभर में कई अहम बदलाव होने वाले हैं. इनका असर आम लोगों के रोजमर्रा जीवन पर भी पड़ेगा. ये बदलाव ट्रेन टिकट बुकिंग, सिम कार्ड, बैंक अकाउंट, यूपीआई और मैसिजिंग एप्स से जुड़ा है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
Rule Changes From June 2025

1 मार्च 2026 से भारत में कई नियमों का बदलाव होने जा रहा है. इससे आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन काफी बदलाव आएगा. ये बदलाव ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर एलपीजी सिलेंडर के दाम, सिम कार्ड, बैंक अकाउंट, यूपीआई और मैसेजिंग एप पर देखा जाएगा. ये नियम सुरक्षा बढ़ाने के साथ फ्रॉड को कम करने के साथ सेवाओं  को बेहतर करने के लिए लाए जा रहे हैं. 

Advertisment

सबसे बड़ा बदलाव ट्रेन टिकट की बुकिंग पर देखा जाएगा. भारतीय रेलवे अब पुराना यूटीएस ऐप को बंद कर देगा. एक मार्च से अनारक्षित टिकट, जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने को लेकर नए ऐप का इस्तेमाल करना होगा. इसका नाम रेलवन एप है. ये ऐप पूरी तरह से एक मार्च को स​क्रिय हो जाएगा. आईआरसीटीसी के साथ नया विकल्प होगा. अब स्टेशन पर काउंटर से या पुराने तरीके से टिकट लेना कठिन होगा. ऐसे में यात्रा करने वाले लोगों को पहले से ही ऐप को डाउनलोड कर लें. 

एलपीजी सिलेंडर के दाम 

एलपीजी सिलेंडर की दामों में हर माह की तरह बदलाव हो सकते हैं. 1 मार्च को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम का ऐलान हो सकते हैं. क्रूड ऑयल के दामों के आधार पर ये बढ़ या घट भी सकते हैं. इससे रसोई गैस के खर्च पर सीधा असर होगा. 

सिम कार्ड और मैसेजिंग ऐप्स में बड़ा बदलाव

सिम कार्ड और मैसेजिंग ऐप्स में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 1 मार्च से सिम बाइंडिंग को जरूरी कर दिया जाएगा. इसका अर्थ है कि व्हाट्सऐप, टेलीग्राम जैसे ऐप्स को सक्रिय सिम से लिंक करना अनिवार्य होगा. अगर  सिम नहीं जुड़ा तो ऐप का उपयोग नहीं हो पाएगा. ये नियम डिजिटल फ्रॉड और फेक अकाउंट को रोकने के लिए होगा. व्हाट्सऐप यूजर्स पर अधिक पड़ेगा क्योंकि मल्टी-डिवाइस यूज और वेब वर्जन पर नई पाबंदियां लग सकती हैं. 

क्रेडिट कार्ड से जुड़े बदलाव  

बैंक और फाइनेंस में बड़ा बदलाव हैं. कुछ बैंक मिनिमम बैलेंस नियम में बदलाव करते हैं. सेविंग अकाउंट के  रूल को अपडेट किया जा सकता है. इसके साथ ही क्रेडिट स्कोर की साप्ताहिक चेकिंग या यूपीआई ट्रांजैक्शन में अधिक सुरक्षा फीचर्स जैसे ओटीपी या लिमिट बदलाव हो सकता है. ये सब फ्रॉड रोकने और यूजर को सुरक्षित रखने को लेकर है. इसके साथ कुछ बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े बदलाव भी हो सकते हैं. इनमें रिवॉर्ड प्वाइंट्स या फिर चार्जेसेस भी शामिल हो सकते हैं. 

सीएनजी और पीएनजी के दाम  

रसोई गैस के साथ सीएनजी और पीएनजी के दाम में हर माह की शुरुआत में बदलेंगे. 1 मार्च की सुबह ही नेचुरल गैस के दामों में बदलाव हो सकता है. इसका सीधा असर आपकी कार के फ्यूल के खर्च पर होगा. घरेलू बजट   पर भी बोझ बढ़ सकता है. अगर कीमतें बढ़ती हैं तो सीएनजी से चलने वाली कार या ऑटो रिक्शा चलाने वालों को अधिक पैसे देने होंगे. इसी तरह से पीएनजी से कनेक्शन वाले घरों में खाना पकाने का खर्च भी ज्यादा हो सकता है. ये बदलाव आम आदमी की डिजिटल लाइफ, यात्रा और घरेलू खर्च पर असर करेगा. 

New Rule Banking LPG cylinder
Advertisment