PM Kisan Yojana 22nd Installment: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार करने वाले लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन लोगों के लिए बड़ा अपडेट है कि किस्त के पैसे होली से पहले आ सकते हैं.
PM Kisan Yojana 22nd Installment: केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम को लॉन्च किया था. इसके तहत किसानों के खाते में हर साल 3 किस्तों में 6,000 रुपए दिए जाते हैं. अब किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. अब तक किसानों को इस किस्त को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला था. मगर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होली से पहले 22वीं किस्त ट्रांस्फर हो जाएगी. बता दें कि देशभर के करोड़ों किसान किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करते हैं.
पिछली बार कब मिले थे पैसे?
पीएम किसान सम्मान निधि में आखिरी किस्त 19 नवंबर 2025 को भेजी गई थी. 22वीं किस्त के इस बार 24 फरवरी 2026 को जारी होने की आशंका जताई गई है. हालांकि, सरकार ने इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है. कहा जा रहा है कि होली के त्योहार से पहले किसानों को तोहफा मिल सकता है. इस बीच कृषक अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं, KYC पूरी करवाएं और बेनिफिशियरी स्टेटस को चेक जरूर करवा लें.
कुछ किसानों को मिलेंगे 4 हजार रुपए
बहुत से किसानों के खाते में इस बार की किस्त में 4000 रुपए आ सकते हैं. दरअसल, माना जा रहा है कि जिन किसानों के अकाउंट में 21वीं किस्त नहीं पहुंच पाई थी. उन्हें इस बार 4 हजार मिलेंगे.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us