उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने 101 ब्राह्मण बटुकों का अपने सरकारी आवास पर सम्मान किया. उन्होंने पुष्पवर्षा और टीका लगाकार उनका आशीर्वाद लिया.
UP News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अपने सरकारी आवास पर 101 ब्राह्मण बटुकों को आमंत्रित कर उनका विधिवत सम्मान किया है. उन्होंने इस दौरान बटुकों को टीका लगाया, पुष्प वर्षा की और आशीर्वाद लिया. बटुकों ने भी डिप्टी सीएम का आभार जताते हुए उनके निरंतर उन्नति और दीर्घायु होने की कामना की है. इससे पहले भी बृजेश पाठक ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहे हैं.
पाठक ने बहुत अच्छा काम किया है- बटुक
डिप्टी सीएम के घर पहुंचे बटुकों ने एक मीडिया से बात करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बहुत ही अच्छा काम किया है. बटुकों की शिखा ही सनातन की पहचान है. शिखा खींचने का मतलब सनातन का अपमान करना है. पूरे देश में योगी आदित्यनाथ जैसा सनातनी सीएम होना चाहिए.' उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
शिखा खींचना महापाप है- डिप्टी सीएम पाठक
एक दिन पहले ही उन्होंने ब्राह्मण बटुकों की चोटी खींचने की घटना को महापाप करार दिया था. कल उन्होंने कहा था कि अगर बटुकों की चोटी माघ मेले में खींची गई है तो यह महापाप था. किसी को भी शिखा टच करने का अधिकार नहीं है. ऐसा करना सजा के काबिल है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us