India-France Rafale Deal: भारत के रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और कोस्ट गार्ड के लिए कई अहम रक्षा सौदों को 'Acceptance of Necessity' दी है. यह फैसला आने वाले सालों में भारतीय सशस्त्र बलों की ताकत और रणनीतिक क्षमता को कई गुना बढ़ाने वाला माना जा रहा है. खासतौर पर 114 राफेल लड़ाकू विमानों की संभावित डील को गेम चेंजर बताया जा रहा है.
एयरफोर्स को मिलेंगे 114 राफेल
इस बारे में रक्षा विशेषज्ञ कर्नल टीपी त्यागी बता रहे हैं कि भारतीय वायुसेना के लिए 114 Dassault Rafale लड़ाकू विमानों की स्वीकृति इस पैकेज की सबसे बड़ी घोषणा बताई जा रही है. यह डील इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि-
- इन विमानों में एडवांस सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम शामिल होगा.
- वेपन्स पैकेज, ट्रेनिंग, मेंटेनेंस और स्पेयर्स का पूरा इकोसिस्टम साथ मिलेगा.
- करीब 100 विमान भारत में मैन्युफैक्चर किए जाने की योजना है.
- इंडिजीनस कंटेंट 30% से 60% तक रहने की संभावना है.
इससे भारत रक्षा निर्माण के क्षेत्र में नए मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर सकता है. वर्तमान में भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रनों की कमी को लेकर चिंता जताई जाती रही है. 114 राफेल के शामिल होने से टू-फ्रंट वॉर (चीन और पाकिस्तान दोनों मोर्चों पर संभावित संघर्ष) की तैयारी को मजबूती मिलेगी.
पूरी जानकारी वीडियो रिपोर्ट में देखें...
ये भी पढ़ें- Iran US Conflict: खामेनेई का आरोप- America ने Starlink Satellite के जरिए फैलाई थी हिंसा