Iran US Conflict: ईरान में हुई हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई का दावा है कि अशांति के दौरान अमेरिका ने स्टारलिंक सैटेलाइट सिस्टम का इस्तेमाल किया. आरोप है कि करीब 6000 स्टारलिंक डिवाइस भेजे गए और इंटरनेट बंद होने पर इनका उपयोग किया गया. ईरान ने इसे जासूसी करार दिया है. यह जानकारी अमेरिकी अखबार के हवाले से सामने आई है.
न्यूक्लियर हथियारों की दौड़
इसी बीच यूरोप ने 31 मार्च तक ईरान के एयरस्पेस से बचने की चेतावनी बढ़ा दी है, जिससे साफ है कि क्षेत्र में तनाव अभी कम नहीं हुआ है. दूसरी ओर दुनिया में परमाणु हथियारों की दौड़ तेज हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक नौ देशों के पास करीब 12,000 परमाणु हथियार हैं. रूस और अमेरिका के पास सबसे ज्यादा हथियार बताए जाते हैं, जबकि चीन भी तेजी से अपनी क्षमता बढ़ा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर परमाणु युद्ध हुआ तो इसका परिणाम बेहद विनाशकारी होगा और पूरी मानवता खतरे में पड़ सकती है.
यह भी पढ़ें- Iran US War News: क्या चुपचाप अमेरिका-ईरान पर करने जा रहा है हमला?