Hockey India League: होम ग्राउंड पर झारखंड की बेटियों को मिलेगा बड़ा मंच, रांची बनेगी हॉकी इंडिया लीग का केंद्र

Hockey India League: पहली बार रांची रॉयल्स महिला टीम हॉकी इंडिया लीग में खेलेगी. 28 दिसंबर से रांची में होने वाले मुकाबलों से झारखंड की बेटियों को बड़ा मंच मिलेगा और हॉकी प्रेमियों में उत्साह है.

author-image
Deepak Kumar
New Update

Hockey India League: पहली बार रांची रॉयल्स महिला टीम हॉकी इंडिया लीग में खेलेगी. 28 दिसंबर से रांची में होने वाले मुकाबलों से झारखंड की बेटियों को बड़ा मंच मिलेगा और हॉकी प्रेमियों में उत्साह है.

Hockey India League:झारखंड की राजधानी रांची के लिए यह गर्व का पल है. पहली बार रांची की महिला हॉकी टीम रांची रॉयल्स हॉकी इंडिया लीग (HIL) में अपने मुकाबले खेलेगी. इससे झारखंड की बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका मिलेगा और भविष्य में राज्य के और खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम तक पहुंच सकेंगे. आपको बता दें कि यह टूर्नामेंट आज यानी 28 दिसंबर से शुरू होगा, जो कि 16 जनवरी तक चलेगा. खास बात यह है कि महिला हॉकी इंडिया लीग के सभी मैच रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेले जाएंगे. पुरुषों की लीग भी लगातार कई दिनों तक यहीं आयोजित होगी, जिससे रांची करीब 18-19 दिनों तक हॉकी के रंग में डूबी रहेगी.

Advertisment

झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि- भोला सिंह

हॉकी इंडिया के जनरल सेक्रेटरी भोला सिंह ने इसे रांची और झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि पिछले साल रांची में लीग तो हुई थी, लेकिन स्थानीय टीम नहीं थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश और सहयोग से इस बार पुरुष और महिला दोनों वर्ग में रांची की टीम तैयार हो सकी है.

यह भी पढ़ें-Jharkhand News: इस नदी पर बनेगा नया उच्च स्तरीय पुल, झारखंड सरकार ने 7.36 करोड़ रुपये की दी प्रशासनिक स्वीकृति

गौरतलब है कि रांची रॉयल्स महिला टीम में झारखंड की स्टार खिलाड़ी निक्की प्रधान और ब्यूटी डुंगडुंग भी खेलती नजर आएंगी. स्टेडियम को पूरी तरह से सजाया-संवारा गया है और मैदान अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार है. तेज रफ्तार, रोमांच और जोश से भरी हॉकी इंडिया लीग का यह आयोजन न सिर्फ रांची बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व और उत्साह का कारण बन गया है.

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: 15वें वित्त आयोग के तहत झारखंड को 275 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी, पंचायतों और जिला परिषदों के विकास को मिलेगी गति

Jharkhand News hockey india league Hemant Soren
Advertisment