Budget 2026: बजट से कारोबारियों की क्या-क्या मांगे हैं? वीडियो रिपोर्ट में देखें

Budget 2026: कल यानी रविवार को देश में 2026 का बजट पेश किया जाएगा. इस बार के बजट से कारोबारी वर्ग को बहुत उम्मीदे हैं. इन लोगों की निर्मला सीतारमण से क्या मांगे हैं, जानिए.

author-image
Namrata Mohanty
New Update

Budget 2026: कल यानी रविवार को देश में 2026 का बजट पेश किया जाएगा. इस बार के बजट से कारोबारी वर्ग को बहुत उम्मीदे हैं. इन लोगों की निर्मला सीतारमण से क्या मांगे हैं, जानिए.

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल संसद में  केंद्रीय बजट 2026 पेश करने वाली है. इसको लेकर देशभर के उद्योग जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं. न्यूज नेशन ने गाजियाबाद के कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योगपतियों से बातचीत की, जहां MSME सेक्टर से जुड़े कारोबारियों ने इस बार के बजट को लेकर अपनी अपेक्षाएं, समस्याएं और सुझाव बताए हैं.

Advertisment

दरअसल, गाजियाबाद एक बड़ा औद्योगिक केंद्र शहर माना जाता है, यहां सैकड़ों छोटी-बड़ी इंडस्ट्रियां चलती हैं. यहां के उद्योगपतियों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बदलते हालात, अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने और महंगाई के असर के बीच इस बार का बजट उद्योगों के लिए बेहद अहम होने वाला है.

GST को सरल बनाने की मांग

गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि फिलहाल GST की संरचना उद्योगों के लिए जटिल होती जा रही है. उन्होंने मांग की है कि 5% और 18% के दो स्पष्ट स्लैब बनाए जाएं, क्योंकि रोजमर्रा की कई औद्योगिक वस्तुएं 18% टैक्स के दायरे में आ गई हैं. इससे उनकी लागत बढ़ रही है. उद्योगपतियों का मानना है कि अगर जीएसटी की दरें सरल और कम होती है तो व्यापार को गति मिलेगी.

MSME के लिए विशेष पैकेज की जरूरत

लगभग सभी उद्योगपतियों का कहना है कि MSME सेक्टर के लिए विशेष बजट पैकेज बेहद जरूरी है. उनका कहना है कि यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो कई छोटे और मध्यम कारोबारियों का काम-धंधा बंद हो जाएगा. ऐसे में कारीगरों की भी नौकरी खतरे में आ सकती है.

इसके अलावा, कारोबारियों ने बैंक लोन और ब्याज दरों में राहत की मांग भी की है. साथ ही प्रदूषण के नाम पर इंडस्ट्री बंद करने पर अपनी नाराजगी भी जताई है.

ये भी पढ़ें- SIR in Jharkhand: पाकुड़ में SIR को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 36 पंचायतों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को दी जा रही ट्रेनिंग

Finance Minister Nirmala Sitharaman Budget 2026 Union Budget 2026
Advertisment