SIR in Jharkhand: पाकुड़ में SIR को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 36 पंचायतों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को दी जा रही ट्रेनिंग

SIR in Jharkhand: पाकुड़ में एसआईआर से पहले कांग्रेस ने 36 पंचायतों में बूथ स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं. बीएलए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी गड़बड़ी और अफरातफरी से बचा जा सके.

author-image
Deepak Kumar
New Update

SIR in Jharkhand: पाकुड़ में एसआईआर से पहले कांग्रेस ने 36 पंचायतों में बूथ स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं. बीएलए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी गड़बड़ी और अफरातफरी से बचा जा सके.

SIR in Jharkhand: झारखंड के पाकुड़ जिले में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी की ओर से 36 पंचायतों में होने वाली प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसका मकसद यह है कि हर बूथ पर पार्टी के प्रतिनिधि पूरी जानकारी और तैयारी के साथ मौजूद रहें.

Advertisment

SIR को लेकर कांग्रेस की तैयारी

प्रदेश महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि झारखंड में बंगाल जैसी स्थिति बने. उन्होंने बताया कि एसआईआर से पहले बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को खास ट्रेनिंग दी जा रही है. पहले चरण में कुछ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है, जो आगे बाकी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एक या दो दिन के सत्र में प्रशिक्षण देंगे. कांग्रेस का कहना है कि सही जानकारी और मजबूत संगठन के जरिए किसी भी तरह की गड़बड़ी या अफरातफरी से बचा जा सकता है. पार्टी हर पंचायत और हर बूथ पर अपनी निगरानी मजबूत करना चाहती है.

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का केंद्र पर बड़ा आरोप, झारखंड से सौतेला व्यवहार?

congress Jharkhand News
Advertisment