AI Summit 2026: राजधानी दिल्ली कर रही है AI के दिग्गजों की मेजबानी. 16 से 20 फरवरी तक चलने वाले इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि. ग्राउंड पर मौजूद न्यूज नेशन.
AI Summit 2026: देश की राजधानी दिल्ली 16 से 20 फरवरी तक आयोजित हो रहे AI इंपैक्ट समिट 2026 की मेजबानी कर रही है. कार्यक्रम का आयोजन भारत मंडपम में किया जा रहा है, जहां दुनिया भर के AI विशेषज्ञ, टेक कंपनियों के प्रमुख और 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक मंच पर इक्ट्ठे हुए हैं. इस वैश्विक सम्मेलन की थीम 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' रखी गई है, जिसका उद्देश्य तकनीक को आमजन के हित में उपयोग करने के लिए विकसित किया जाता है.
शामिल होंगे टेक कंपनियों के दिग्गज
आज से शुरू होने वाले समिट में Google, Microsoft, Amazon और Netflix सहित 35 से 40 बड़ी टेक कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. हॉल नंबर 1 से लेकर हॉल नंबर 5 तक अत्याधुनिक AI तकनीकों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां फेस रिकॉग्निशन सिस्टम, एनिमेटेड AI मॉडल और ऑटोमेशन आधारित समाधान प्रदर्शित किए जा रहे हैं.
PM मोदी करेंगे उद्घाटन
आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट का औपचारिक रूप से उद्घाटन करने वाले हैं. सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं. हालांकि, AI को लेकर डीपफेक और डेटा सुरक्षा जैसे चुनौतियों पर भी चर्चा होगी, लेकिन यह समिट भारत को वैश्विक एआई नेतृत्व की दिशा में मजबूत कदम के रूप में देखा जा रहा है.
न्यूज नेशन भी ग्राउंड जीरो पर मौजूद है. देखें वीडियो रिपोर्ट.
ये भी पढ़ें- हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, जानें क्या कहा?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us