यूपी के स्कूलों में योग और अंग्रेज़ी की पढ़ाई होगी अनिवार्य, प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में फीस कटौती पर भी हो रहा है विचार
सभी सरकारी स्कूलों में अब अंग्रेजी की पढ़ाई भी नर्सरी क्लास से ही अनिवार्य होगी।
नई दिल्ली:
यूपी सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में योग और अंग्रेज़ी को अनिवार्य कर दिया है। यानी अब स्कूलों में योग की पढ़ाई भी पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।
राज्य सरकार ने तय किया है कि आने वाले समय में सभी स्कूली लड़कियों के लिए आत्म रक्षा (सेल्फ डिफेंस) की पढ़ाई भी करवाई जाएगी। इसके साथ ही सभी सरकारी सभी सरकारी स्कूलों में अब अंग्रेजी की पढ़ाई भी नर्सरी क्लास से ही अनिवार्य होगी।
बता दें कि अब तक यूपी के सरकारी स्कूलों में अंग्रज़ी की पढ़ाई छठी क्लास से होती थी।
बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम सीएम योगी ने शिक्षा विभाग की बैठक बुलायी थी। इस बैठक में सभी अधिकारियों की मौजूदगी में ये फैसला लिया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने फ़ैसले में ये साफ कर दिया है कि 'रानी लक्षमीबाई आत्मरक्षा कार्यक्रम' के तहत सेल्फ डिफेंस और 'योग शिक्षा कार्यक्रम' के तहत योगा की शिक्षा दी जाएगी।
इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव को देखते हुए योगी सरकार ने ये भी बताया है कि सामूहिक कदाचार और अगर कोई सरकारी शिक्षक प्राइवेट संस्थानों में ट्युशन देता है तो उन सब के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़ हो।
साथ ही योगी सरकार सभी प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में तेज़ी से बढ़ रहे फीस में कटौती करने को लेकर भी नए दिशानिर्देश जारी कर सकता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी