logo-image

यूपी चुनाव 2017: इलाहाबाद में एक बैनर पर लगे प्रियंका और डिंपल के फोटो

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच भले ही अभी तक गठबंधन अधड़ में हो लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी भी उम्मीद है कि दोनों दल साथ आकर हाथ आजमाएंगे।

Updated on: 14 Jan 2017, 01:55 PM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच भले ही अभी तक गठबंधन अधड़ में हो लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी भी उम्मीद है कि दोनों दल साथ आकर हाथ आजमाएंगे। इलाहाबाद में कांग्रेस नेताओं ने एक बैनर लगाया है जिसमें परदे के पीछे काम कर रहीं प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव नजर आ रही हैं।

बैनर पर लिखा है, महिलाओं का बजेगा डंका। साथ ही बैनर पर 'झूठे वादों से दिलाओ निजाद, उत्तर प्रदेश का करो विकास' जैसे नारे भी लिखे हैं।

दरअसल काफी समय से चर्चा चल रही है कि कांग्रेस और अखिलेश धड़े का समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में साथ हाथ आजमा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पारिवारिक लड़ाई में उलझी है वहीं कांग्रेस के सामने जनाधार वाले नेता की कमी है। ऐसे में दोनों दलों के साथ चुनाव लड़ने पर काफी फायदा मिल सकता है।

पिछले दिनों खबर आई थी की चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बात की थी। गठबंधन होने पर कांग्रेस विधानसभा की कुल 403 सीटों में से 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है बांकी बचे सीटों पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

और पढ़ें: 'साइकिल को मिलेगा हाथ का सहारा', राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच हो सकती है मुलाकात