यूपी चुनाव 2017: समाजवादी पार्टी-कांग्रेस का नया नारा, 'अपने बेटे बनाम बाहरी मोदी'
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन मोदी-शाह की लोकप्रियता को मात देने के लिए नये नारे के साथ मैदान में कूद सकती है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल एक दूसरे को मात देने के लिए तरह-तरह के नारे गढ़ रहे हैं। इस बीच खबर है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन मोदी-शाह की लोकप्रियता को मात देने के लिए नये नारे के साथ मैदान में कूद सकती है। सूत्रों ने कहा, ''समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठजोड़ विधानसभा चुनाव में 'अपने बेटे बनाम बाहरी मोदी' का नारा दे सकते हैं।''
बिहार में महागठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ इसी तरह का नारा गढ़ा था। जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन का नारा था, 'बिहारी चाहिए की बाहरी।'
आम तौर पर राजनीति में मतदाता स्थानीय मुद्दों के साथ स्थानीय नेताओं को पसंद करते हैं। ऐसे में कांग्रेस-सपा का गठबंधन का नारा 'अपने बेटे बनाम बाहरी मोदी' जीत का मंत्र हो सकती है।
और पढ़ें: अखिलेश ने कहा- 'जनता ने मन बना लिया है, साइकिल वाला ही आएगा'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात से आते हैं। पीएम उत्तर प्रदेश के बनारस से सांसद हैं। वहीं अखिलेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। वहीं कांग्रेस के प्रमुख चेहरे राहुल गांधी और सोनिया गांधी यूपी से सांसद है।
और पढ़ें: प्रियंका गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से लड़ सकती हैं चुनाव
और पढ़ें:अखिलेश के 'मार्गदर्शक' बने मुलायम, समाजवादी पार्टी दफ्तर में लगा नेम प्लेट
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!