लखनऊ: गोमती नदी में मिला पुलिसकर्मी का शव, एडवोकेट जनरल की सुरक्षा में थे तैनात
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी में एक पुलिसकर्मी का शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी में एक पुलिसकर्मी का शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की नेम प्लेट पर एमके शुक्ला (मनोज कुमार शुक्ला) लिखा हुआ है। शुक्ला एडवोकेट जनरल राघवेंद्र सिंह की सुरक्षा में तैनात थे।
सोमवार शाम गोमती नदी में काम कर रहे मजदूरों ने वर्दी में शव देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी होते ही एसएसपी दीपक कुमार और एडीजी जोन अभय प्रसाद मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया, 'मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे।' शव लगभग 2 दिन पुराना बताया जा रहा है।
Lucknow (UP): Body of policeman found floating in Gomti river, police on the spot.
— ANI UP (@ANINewsUP) July 3, 2017
पिछले चार दिनों में दूसरी वारदात है जब उत्तर प्रदेश में मृत पुलिसकर्मी का शव मिला है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ड्यूटी पर जाने के दौरान कुछ बदमाशों ने एक चौकी इंचार्ज (दारोगा) की गला रेतकर हत्या कर दी थी। दरोगा के इस हत्या के पीछे खनन और शराब माफिया का हाथ बताया जा रहा है।
और पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ के आवास तक मार्च करने जा रहे 31 दलित एक्टिविस्ट्स गिरफ्तार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?