यूपी में आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे अखिलेश सरकार के मंत्री, मामला दर्ज
जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को असनी पुल के पास मिनी ट्रक में चार हजार साड़ियां बरामद की थीं। इसका बिल प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के नाम था।
उत्तर प्रदेश:
समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले अखिलेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ फतेहपुर जिले में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को असनी पुल के पास मिनी ट्रक में चार हजार साड़ियां बरामद की थीं। इसका बिल प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के नाम था।
जानकारी के मुताबिक, साड़ियां कानपुर से अमेठी भेजी जा रहीं थीं। इस मामले में गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत 3 लोगों के खिलाफ फतेहपुर के हुसैनगंज थाने में आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
FIR registered against Uttar Pradesh minister Gayatri Prasad Prajapati for violating Model Code of Conduct in Fatehpur.
— ANI UP (@ANINewsUP) January 12, 2017
पुलिस ने इस मामले की शिकायत केंद्रीय निर्वाचन आयोग में दर्ज करा दी है। मामले की जांच चल रही है। यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ये साड़ियां वोटरों को लुभाने के लिए लाई जा रही थीं।
ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2017: 'साइकिल' पर चुनाव लड़ेंगे अखिलेश, मुलायम चुनाव आयोग से वापस ले सकते हैं अर्जी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय