यूपी चुनाव 2017: डिंपल यादव निभा सकती हैं बड़े स्टार प्रचारक की भूमिका
चुनावी बिगुल बजने के बाद से सत्ता के गलियारों में इस पारिवारिक लड़ाई की गूंज और तेज हो गई है।
नई दिल्ली:
समाजवादी पार्टी में पिता-पुत्र के बीच 'साइकिल' की सियासी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव चिह्न को लेकर रोज नया विवाद खड़ा हो रहा है। चुनावी बिगुल बजने के बाद से सत्ता के गलियारों में इस पारिवारिक लड़ाई की गूंज और तेज हो गई है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी व पार्टी सांसद डिपंल यादव इसमें बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। डिंपल कन्नौज से दूसरी बार सांसद बनी हैं। ऐसे में वह राज्य के महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन में पति अखिलेश यादव को मजबूत समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
डिंपल विधानसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से स्टार प्रचारक होंगी
खबरों की मानें तो डिंपल विधानसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से स्टार प्रचारक होंगी। हाल ही में डिंपल यादव की प्रियंका गांधी मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
कांग्रेस के एक नेता का कहना है कि चूंकि अखिलेश इस समय परिवार और पार्टी के अंतर्कलह में फंस गया है। ऐसे में डिंपल यादव को एक मजबूत गठबंधन तैयार करने के लिए 'तुरूप के इक्के' की तरह आगे लाया गया है।
और पढ़ें: यूपी चुनाव 2017: इलाहाबाद में एक बैनर पर लगे प्रियंका और डिंपल के फोटो
डिंपल और प्रियंका की मुलाकात एक बड़े बदलाव की तरफ कर रही इशारा
दरअसल अखिलेश और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ही यूपी में गठबंधन की वकालत करते रहे हैं। ऐसे में डिंपल और प्रियंका की मुलाकात एक बड़े बदलाव की तरफ इशारा कर रही है। कांग्रेस के अंदर भी इस मुलाकात के सकारात्मक नतीजे निकाले जा रहे हैं।
इलाहाबाद में कांग्रेस नेताओं ने एक बैनर लगाया है, जिसमें पर्दे के पीछे काम कर रहीं प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव नजर आ रही हैं। बैनर पर लिखा है, 'महिलाओं का बजेगा डंका।' इसके साथ ही बैनर पर 'झूठे वादों से दिलाओ निजात, उत्तर प्रदेश का करो विकास' जैसे नारे भी लिखे हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट