Watch: राजकुमार राव की वेब सीरीज सुलझा पाएगी 'बोस' की मौत की गुत्थी?
इसमें एक अंतर्मुखी सुभाष चंद्र बोस से लेकर एक बहादुर राष्ट्रवादी बनने तक की उनकी जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला गया है।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी शानदार एक्टिंग से किरदार में जान डाल देते हैं। फिल्मों में काम करने के बाद अब उन्होंने वेब सीरीज की तरफ भी रुख किया है। 'Bose: Dead or Alive' नाम की इस वेब सीरीज में राजकुमार अपने लुक से आपको चौंका देंगे।
जी हां, राजकुमार राव ने वेब सीरीज में अपने लुक के लिए काफी मेहनत की है। इसके लिए उन्होंने 10-12 किलो वजन बढ़ाया है। साथ ही सिर के बाल भी काटे हैं, ताकि वह किरदार के हिसाब से परफेक्ट लग सकें।
ये भी पढ़ें: 'पद्मावती' पर होगा निष्पक्ष और संतुलित फैसला: प्रसून जोशी
अबूझ पहेली है बोस की मृत्यु
एकता कपूर की ये वेब सीरीज पूरी तरह से सुभाष चंद्र बोस पर बनी है। इसका नाम 'बोस: डेड और अलाइव' रखा गया है, क्योंकि बोस की मृत्यु कैसे हुई यह आज भी अबूझ पहेली है।
जापान में हुई थी मौत
भारत की स्वतंत्रता के लिए आजाद हिंद फौज का नेतृत्व करने वाले सुभाष चंद्र बोस की मौत एक रहस्य बनी हुई है। साल 1945 में जापान सरकार ने कहा था कि बोस की मौत ताइहोकू (ताइपे का जापानी नाम) में एक विमान दुर्घटना में मौत हुई थी, लेकिन भारत का एक बड़ा वर्ग यह मानने को तैयार नहीं है।
हंसल-राजकुमार की जोड़ी
इस सीरीज को पुलकित डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं हंसल मेहता क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। हंसल और राजकुमार की जोड़ी परफेक्ट मानी जाती है। दोनों ने साथ में 'शाहिद', 'सिटीलाइट' और 'अलीगढ़' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब पहली बार दोनों डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर आ रहे हैं।
इस वेब सीरीज में पत्रलेखा भी हैं। इसमें एक अंतर्मुखी सुभाष चंद्र बोस से लेकर एक बहादुर राष्ट्रवादी बनने तक की उनकी जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला गया है।
यहां देखें ट्रेलर:
ये भी पढ़ें: थरूर के मजाकिया 'ट्वीट' का छिल्लर ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?