दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की नच बलिये 8 की टीम के साथ ये सेल्फी
नच बलिये 8 में पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालीसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत भी हिस्सा ले रहे हैं।
नई दिल्ली:
टीवी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही आपको अपने पति विवेक दहिया के साथ 'नच बलिये 8' में दिखाई देने वाली हैं। 'ये है मोहब्बतें' की कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी ने डांस रिएलिटी शो के प्रैक्टिस सेशन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
इस तस्वीर में उनके पति विवेक के अलावा अभिनेत्री सनाया ईरानी और उनके अभिनेता पति मोहित सहगल, कॉमेडियन भारती सिंह और उनके मंगेतर हर्ष, अभिनेत्री दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम, आश्का गोरड़िया और उनके मंगेतर ब्रेंट गोबल जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना बोलीं- 'पैड मैन' पीरियड्स पर आधारित फिल्म है, इसे उपदेशक न बनाएं
दिव्यांका ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'अपने सिंपल बेस्ट अंदाज में सितारे... टीम नच रॉक्स।'
#Stars at their #SimplestBest... #TeamNach rocks!
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on Mar 25, 2017 at 1:56am PDT
नच बलिये 8 में पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालीसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत भी हिस्सा ले रहे हैं।
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on Mar 25, 2017 at 11:03am PDT
जुलाई 2016 में शादी करने के बाद टीवी कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया हनीमून के लिए पेरिस गए थे। अपने काम में बिजी होने के वह हनीमून पर नहीं जा पाये थे।
ये भी पढ़ें: VIDEO: सुष्मिता सेन ने बेटी एलिजा संग 'शेप ऑफ यू' गाने पर किया डांस
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?