/newsnation/media/media_files/2024/11/18/MFaL2EgMLeYybrHGtx12.jpg)
सीएम योगी आदित्यनाथ Photograph: (X@myogiadityanath)
UP News: योगी सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं चला रही है. जिससे राज्य के लाखों किसानों को फायदा हो रहा है. अब योगी सरकार ने किसानों को विभागों के दफ्तर काटने से राहत देने के लिए एक नई योजना शुरू की है. जिसके तहत किसानों को कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी के लिए विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. बल्कि उन्हें सिर्फ एक कॉल करने पर ही सभी जानकारी मिल जाएगी. दरअसल, योगी सरकार ने 28 जनवरी को इस योजना की शुरुआत की.
जानें क्या है ये योजना?
बता दें कि कृषि निदेशालय में कृषि विभाग की हेल्पलाइन शुरू की गई है. जिसके तहत किसान घर बैठे ही कृषि योजनाओं से जुड़ी सभी जानकारी ले सकेंगे. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ बुधवार को कृषि निदेशालय, लखनऊ में कृषि विभाग से जुड़ी इस हेल्पलाइन की शुरुआत की. बता दें कि इस हेल्पलाइन के जरिए उत्तर प्रदेश के किसान सोमवार से शुक्रवार समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कॉल कर जानकारी हासिल कर सकेंगे. किसानों को अपने मोबाइल फोन से 0522-2317003 डायल करना होगा. उसके बाद आपको सभी जानकारी मिल जाएंगी.
किसानों को मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि इस हेल्पलाइन का उद्देश्य राज्य के किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है. जिससे उन्हें इन योजना के बारे में जानने के लिए इधर से उधर ना भटकना पड़े. अब वे सिर्फ अपने मोबाइल से फोन से एक नंबर डायल कर विभाग द्वारा प्राप्त होने वाले अनुदान, योजनाओं, सोलर पंप समेत तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें: दसवीं पास के लिए ये शानदार योजना चला रही योगी सरकार, बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख का मिलेगा लोन
कृषि सर्वेक्षण, फॉर्मर रजिस्ट्री के बारे में कर सकेंगे पता
कृषि मंत्री ने बताया कि एक नंबर डायल करने पर किसानों को डिजिटल कृषि सर्वेक्षण एवं फॉर्मर रजिस्ट्री से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएंगी. इसके साथ ही वे सोलर पंप, कृषि यंत्रों पर अनुदान, बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक से संबंधित भी जानकारी हासिल कर सकेंगे. पांच डायल करने पर किसान कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इसके साथ ही कृषि उत्पादन संबंधित कृषि निवेशों की जानकारी, लाभपरक योजनाओं, नवीन कृषि यंत्र, शोध एवं प्रयोग की जानकारी भी किसानों को मिलेगी.
ये भी पढ़ें: यूपी के किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ये योजना, जानें क्या है मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण स्कीम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us