दसवीं पास के लिए ये शानदार योजना चला रही योगी सरकार, बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख का मिलेगा लोन

Yogi Government Scheme: अगर आप यूपी में रहते हैं और अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन कारोबार शुरू करने के लिए पैसे नहीं है तो योगी सरकार ऐसे युवाओं के लिए एक शानदार योजना चला रही है. जिसके तहत आपको 10 लाख रुपये का लोन मिल सकता है.

Yogi Government Scheme: अगर आप यूपी में रहते हैं और अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन कारोबार शुरू करने के लिए पैसे नहीं है तो योगी सरकार ऐसे युवाओं के लिए एक शानदार योजना चला रही है. जिसके तहत आपको 10 लाख रुपये का लोन मिल सकता है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Yogi Government Scheme

अपना बिजनेस शुरू करने के लिए मदद कर रही योगी सरकार Photograph: (X@UPGovt/Freepik)

Yogi Government Scheme: योगी सरकार हर वर्ग के लिए तमाम योजनाएं चला रही है. इनमें युवाओं और शिक्षकों के लिए भी योजनाएं शामिल हैं. इन्हीं में से एक योजना है मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना (CM Yuva) है. इस योजना की खास बात ये है कि अगर किसी ने 10वीं की परीक्षा पास की है तो वह भी अपना बिजनेस शुरू कर सकता है. अगर उनके पास बिजनेस शुरू करने के लिए पैसा नहीं है तो योगी सरकार इस योजना के तहत ऐसे युवाओं को 10 लाख रुपये का लोन देती है. यही नहीं इस योजना के तहत लोन लेने के लिए किसी गारंटी की जरूरत नहीं पड़ेगी और ब्याज भी नहीं देना होगा. चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में सबकुछ.

Advertisment

जानें क्या है मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना?

बता दें कि इस योजना को योगी सरकार द्वारा चलाया जा रहा है जिसे राज्य सरकार के उद्योग एवं उद्यम संवर्धन निदेशालय के तहत चलाया जा रहा है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है. इसके साथ ही छोटे व्यवसाय और सूक्ष्म उद्योग को बढ़ाना देना, गांव और शहर दोनों जगह रोजगार के नए अवसर पैदा करना है.

दरअसल, सरकार का लक्ष्य है हर साल एक लाख युवा अपना रोजगार शुरू करें. जिसके 10 साल में कुल 10 लाख युवा आत्मनिर्भर बन सकें. इस योजना का लाभ पाने के लिए न्यूनतम 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कोई कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना चाहिए. जैसे ITI, कंप्यूटर कोर्स, सिलाई, इलेक्ट्रिशियन, मोबाइल रिपेयरिंग, ODOP, VSSY या कोई स्किल ट्रेनिंग.

सरकार की तरफ से मिलती है आर्थिक मदद?

इस योजना के तहत युवाओं को लोन दिया जाता है. जो उनके बिजनेस आइडिया के हिसाब से होगा. जिसके तहत 5 लाख रुपये तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त होगा.  साथ ही कोई गारंटी नहीं देनी होगी. इस योजना के तहत छोटे उद्योग या सेवा कार्य के लिए भी लोन दिया जाता है. जबकि 10 लाख रुपये के लोन पर ब्याज में भारी छूट मिलती है. जिसे चुकाने के लिए आसान किस्तों का भी प्रबंध है.

यानी इस योजना से लोन लेने के बाद निश्चिंत होकर अपना रोजगार शुरू करें और आसान किश्तों में लोन चुका सकते हैं. यही नहीं इस योजना के तहत परियोजना लागत का 10 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक पैसा अनुदान के रूप में भी सरकार देती है. जिसे आपको वापस नहीं करना होता. अगर आपका बिजनेस प्लान 5 लाख रुपये का है, तो सरकार इस पर करीब 50,000 रुपये अपनी तरफ से देती है.

कौन ले सकता है इस योजना के तहत लोन?

इस योजना का लाभ पाने के लिए लिए आपका उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. आपकी आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके  साथ ही आपने कम से कम 8वीं या 10वीं की परीक्षा पास की हो. साथ ही आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कौशल प्रमाण पत्र होना चाहिए. साथ ही ऐसे उम्मीदवार पात्र होंगे जो पहले से किसी सरकार योजना का लाभ ना ले रहे हों.

योजना का लाभ पाने के लिए ऐसे करें आवेदन

इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको ऑनलाइन  आवेदन करना होगा. इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट msme.up.gov.in पर जाएं. जहां रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें और अपना फॉर्म भर दें. मांगे गए दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म को पूरा करें.

ये भी पढ़ें: UP News: सीएम योगी ने दी 1052 करोड़ की सौगात, 229 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

UP News
Advertisment