यूपी के किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ये योजना, जानें क्या है मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण स्कीम

UP News: योगी सरकार राज्य के हर वर्ग के विकास और आर्थिक मदद के लिए तमाम योजनाओं चला रही है. इन्हीं में ही यूपी सरकार किसानों के लिए भी एक योजना चला रहा है. जिससे किसान परिवार को हादसों में हुई क्षति से उबरने में मदद मिली है.

UP News: योगी सरकार राज्य के हर वर्ग के विकास और आर्थिक मदद के लिए तमाम योजनाओं चला रही है. इन्हीं में ही यूपी सरकार किसानों के लिए भी एक योजना चला रहा है. जिससे किसान परिवार को हादसों में हुई क्षति से उबरने में मदद मिली है.

author-image
Suhel Khan
New Update
CM Yogi Farmers

किसानों के लिए वरदान बनी योगी सरकार की ये योजना Photograph: (X@myogiadityanath/Social Media)

Farmer Accident Welfare Scheme: योगी सरकार हर वर्ग के कल्याण पर ध्यान दे रही है. फिर चाहे वो युवा हो या किसान. योगी सरकार राज्य के किसानों के लिए भी एक शानदार योजना चला रही है. जिससे उनका जीवन यापन बेहतर हो सके और खेती किसानी उनके लिए लाभ का सौदा बन जाए. योगी सरकार किसानों के जीवन को सुरक्षित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है.

Advertisment

जिसके लिए योगी सरकार ने राज्य के किसानों के लिए और उनके परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना शुरू की है. जो किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना ने दुर्घटना के हालात में ही किसान परिवारों को बिखरने से बचाया है, बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी स्थिरता प्रदान की है.

चालू वित्तीय वर्ष में 18 हजार से ज्यादा किसानों को मिला लाभ

सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक राज्य के कुल 18,145 किसान इस योजना का लाभ ले चुके हैं. इस योजना के तहत राजस्व विभाग की ओर से कुल 873.58 करोड़ रुपये की सहायता राशि किसान परिवारों को दी गई है. जो सीधे लाभार्थियों के परिवारों तक पहुंची है. इस स्कीन द्वारा मिली राशि से दुर्घटना का शिकार हुए किसानों के परिवारों को उनके सबसे खराब समय में बड़ी सहायता माना गया है.

सात सालों में एक लाख से ज्यादा किसानों परिवारों की हुई मदद

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना को साल 2019 में शुरू किया था. ये महत्वाकांक्षी योजना हर साल तेजी से बढ़ी और उसने नए आयाम छुए. इस योजना की शुरुआत से अब तक 10,8,098 किसान और उनके परिवार इससे लाभ ले चुके हैं. जिससे उनके जीवन में बदलाव आया है.

बता दें कि योगी सरकार ने साल 2023-24 में इस योजना का दायरा बढ़ाकर इसमें भूमिहीन किसानों और खेतिहर श्रमिकों को भी शामिल कर दिया था. जिससे ग्रामीण क्षेत्र का हर वर्ग सुरक्षित हो गया. साल 2023-24 में इस योजना से 23,821 किसानों को 944.72 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई.

ये भी पढ़ें: UP News: योगी सरकार ने शिक्षकों और शिक्षामित्रों को दी सौगात, 30 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने लगाई मुहर

UP News
Advertisment